पूर्व CM का बड़ा ऐलान, ‘नहीं लड़ेंगे चुनाव’…

Date:

spot_img

Kohramlive : कर्नाटक के पूर्व CM और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसकी वजह उन्होंने बढ़ती उम्र, गिरती सेहत और राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार को बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने फैसले की जानकारी देते हुये सिद्धारमैया ने कहा कि वह अभी 79 वर्ष के हैं। अगले विधानसभा चुनाव तक उनकी उम्र 81-82 वर्ष हो जायेगी। ऐसे में पहले जैसी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करना संभव नहीं होगा।

मांड्या में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि चुनावी राजनीति से दूरी बनायेंगे, लेकिन जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। जनता की आवाज उठाते रहेंगे। सिद्धारमैया ने राजनीति में बढ़ते धनबल और भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “पहले लोग चंदा जुटाकर चुनाव लड़वाते थे, आज चुनाव जीतने के लिए पैसा बांटना पड़ता है। राजनीति पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है और ईमानदार राजनीति के लिए जगह कम होती जा रही है।” उन्होंने बताया कि 1978 में तालुक बोर्ड सदस्य के रूप में राजनीति शुरू की थी। 2028 तक उनके सार्वजनिक जीवन के 50 साल पूरे हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि जीत-हार दोनों देखी, लेकिन कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

PM मोदी ने किया पोस्ट …एक और शानदार चैप्टर!

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X...

‘My Person’… अर्शदीप सिंह ने रिश्ते पर लगाई मुहर, देखें तस्वीरें…

Kohramlive : भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरकार...

वैभव का तूफान, 3-0 से जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप…

Kohramlive : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक...

डूरंड कप के पहले मैच में जमशेदपुर FC का धमाका…

Ranchi : इंडियन ऑयल डूरंड कप 2026 के उद्घाटन...

कारगिल विजय दिवस पर CM हेमंत ने ये किया पोस्ट… देखें

Ranchi : कारगिल विजय दिवस पर CM हेमंत ने...