वैभव का तूफान, 3-0 से जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप…

Date:

spot_img

Kohramlive : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारत ने पहली बार किसी टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाये। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 157/7 तक ही पहुंच सकी।

भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गये। तीन मैचों की सीरीज में उनके बल्ले से महज 11 रन निकले, जो किसी भारतीय बल्लेबाज का एक टी20 सीरीज में सबसे खराब प्रदर्शन बन गया। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला। 15 साल के इस बल्लेबाज ने 49 गेंदों पर 81 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

इस पारी के साथ वैभव ने इतिहास भी रच दिया। वह 16 साल की उम्र से पहले पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये। गेंदबाजी में मयंक यादव ने फिर कमाल किया। उन्होंने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर रिकॉर्ड की बराबरी की और कुल 3 विकेट झटके। यश ठाकुर ने भी शुरुआती झटके देकर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC-SSP की निगरानी में उद्घाटन मुकाबला रहा शानदार… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल...

पूर्व JIO मैनेजर निकला मास्टरमाइंड, 33 कांडों का खुलासा… देखें वीडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती...

PM मोदी ने किया पोस्ट …एक और शानदार चैप्टर!

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X...

‘My Person’… अर्शदीप सिंह ने रिश्ते पर लगाई मुहर, देखें तस्वीरें…

Kohramlive : भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरकार...

डूरंड कप के पहले मैच में जमशेदपुर FC का धमाका…

Ranchi : इंडियन ऑयल डूरंड कप 2026 के उद्घाटन...