UP : यूपी के बागपत के छपरौली क्षेत्र से एक झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। महज 15 साल की एक किशोरी को उसके ही 17 साल के चचेरे भाई ने इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह उसके एकतरफा प्यार और शारीरिक संबंध बनाने की ज़िद का विरोध कर रही थी। बुधवार दोपहर घर में अकेली किशोरी को पहले सिलेंडर से सिर पर मारा गया, फिर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को कमरे में गड्ढा खोदकर चारपाई के नीचे छिपा दिया। जब मां खेत से लौटी तो बेटी गायब थी। तलाशते हुये जब वह कमरे में पहुंची तो चारपाई के नीचे मिट्टी में दबा शव देखकर चीख उठी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को खून से सने कपड़ों में जंगल की ओर भागते हुये पकड़ लिया।
‘भाई’ मानती रही, वो प्यार समझ बैठा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किशोरी से प्यार करता था, लेकिन किशोरी उसे सिर्फ रिश्ते का भाई मानती थी। जब उसने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही और किशोरी ने इंकार कर शिकायत की धमकी दी, तो वह हिंसक हो उठा।
अकेली मां संभाल रही थी घर
चार महीने पहले पिता की मौत के बाद किशोरी घर संभालती थी और मां मजदूरी पर जाती थी। उसी खालीपन का फायदा उठाकर आरोपी ने घिनौनी हरकत की।
इसे भी पढ़ें : DC बोले, बाबा समाज का गौरव, उनकी तकलीफ हमारी, फिर…












