पलामू : शनिवार को दोस्त के साथ सदपुर गांव जा रहे युवक की बाइक को बस ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण एक युवक के सिर पर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया। बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ये घटना पाटन थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर-पाटन मेन रोड पर घटी।
मृतक राजू राम (32) नौडीहा पंचायत के हुरुहंसा गांव का रहने वाला था। राजू और उसका दोस्त पूरण भुइयां मजदूरी करते थे और बाइक से बकाया पैसा लेने के लिए सदपुर गांव जा रहे थे। तभी एक बस उनकी बाइक से टकरा गई और ये हादसा हुआ।
हेलमेट नहीं पहनने के कारण एक युवक को सिर पर गहरी चोट लगी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगो ने दोनो को अस्पताल पहुंचाया। जहां राजू को मृत घोषित कर दिया गया
इसे भी पढ़ें : गाय ढ़ूंढ़ने गई महिला एसिड युक्त छाई में गिरी, मौत
इसे भी पढ़ें : जानिए कौन है वो एक्ट्रेस जिसके साथ सात फेरे लेंगे क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह








