spot_img

होटल में युवक ने नाइट्रोजन गैस मास्क लगाकर दे दी जान, सु’साइड नोट में लिखा ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • सु’साइड नोट में लिखा- इंटरनेट पर देखा था मरने का यह तरीका

DELHI : दिल्ली से सटे नोएडा के एक होटल में गुरुवार की देर रात कर्ज और बेरोजगारी से परेशान एक युवक राकेश दास (32) ने नाइट्रोजन गैस का मास्क मुंह पर लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को मृतक के पास से एक सु’साइड नोट भी बरामद हुआ है। सु’साइड नोट में उसने लिखा है कि मरने का यह तरीका उसने इंटरनेट पर देखा था।

Read More : एक ऐसा गांव जहां केवल 12 घर, न बिजली… न सड़क… घुटने भर पानी ही पानी (Video)

नाइट्रोजन गैस की वजह से हुई मौत

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश वर्मा ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले राकेश दास ने सेक्टर-12 स्थित एक होटल में बीती रात कमरा बुक कराया था और देर रात को पुलिस को उसकी मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि राकेश दास ने एक गैस सिलेंडर के माध्यम से मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और उससे गैस मुंह में जा रही थी। नाइट्रोजन गैस शरीर में जाने की वजह से उसकी मौत हुई थी।

Read More : Simdega : डायवर्सन में फंसा ट्रक, 3 घंटे परेशान रहे लोग

दो बच्‍चों का पिता है राकेश

राकेश दास का छह वर्ष का एक बच्चा है। दो माह पहले दूसरा बच्चा पैदा हुआ था। एसीपी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अगर मृतक के परिजन किसी के खिलाफ कोई शिकायत करते हैं तो उसकी जांच की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

Read More : पहले बेटे को चौथे तल्ले से फेंका, फिर खुद भी लगा दी छलांग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...