Kohramlive Desk : किसी शख्स का तौर, तरीका और अंदाज उसके व्यक्तित्व को झलका जाता है। उसका चेहरा और लहजा बहुत कुछ बयां कर जाता। ऐसे ही उस शख्स के सोने के तरीके भी कई राज खोल जाते हैं। यह राज शख्स की लव लाइफ से जुड़े हैं। किसी व्यक्ति का अपने लाइफ पार्टनर के साथ स्लीपिंग पोजिशन कैसा है, यह उनके रिश्ते की गहराई को रेखाकिंत कर जाता है। नई शादी में एक दूसरे को समझने और उनके पसंद नापसंद को जानने में भी जरा वक्त लग जाता है। इस रिश्ते को लेकर पार्टनर कितना गंभीर है या क्या सोचता है। पार्टनर इस रिश्ते में कितना इन्वाॅल्व है तो उनके सोने के तरीके से संकेत मिल जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट में पार्टनर के सोने के पोजीशन के खास मतलब के बारे में बताया जा रहा है, जिससे आप अपने रिश्ते की गहराई के बारे में जान सकेंगे।

सिंगल्स पोजिशन
सिंगल्स पोजिशन में सोने की इस स्थिति में महिलाएं अपने पार्टनर के कंधों पर सिर रखकर सोती हैं। इस पोजिशन का मतलब होता है कि पत्नी अपने पार्टनर पर काफी भरोसा और प्यार करती हैं। वहीं अगर पति भी पत्नी के सोने के इस तरीके में सहज महसूस करते हैं तो इसका मतलब है कि वह अपनी पत्नी का काफी ध्यान रखते हैं और उनकी सुरक्षा के बारे में सोचते हैं।
एक दूसरे के अपोजीट सटकर सोना
यह पोजिशन कुछ कुछ रोलिंग बैक जैसी ही होती है। इस तरह की पोजिशन में कपल एक दूसरे की ओर पीठ करके सोते हैं लेकिन उनकी बैक साइड एक दूसरे को टच कर रही होती है। इस स्थिति का मतल है कि कपल एक दूसरे के प्रति आकर्षित हैं और रिश्ते को काफी सुरक्षित मानते हैं, लेकिन कपल एक दूसरे के पर्सनल स्पेस का ख्याल रखना चाहते हैं।

प्रेट्सल पोजीशन
जब पति -पत्नी को बाहों में लेकर सोता है तो इसे प्रेट्सल पोजिशन कहते हैं। सोने का यह तरीका आमतौर पर नए शादीशुदा जोड़े अपनाते हैं। ये रोमांटिक रिश्ते को दर्शाता है। लेकिन शादी के कई सालों बाद भी अगर पति -पत्नी इस पोजिशन में सोते हैं तो उस कपल के बीच काफी प्यार होता है।

स्पूनिंग पोजीशन
इस तरह की पोजीशन में सोते समय पति-पत्नी को बैक साइड से हग करता है। यानी पत्नी के पीठ की तरफ से लिपटकर सोता है। यह स्थिति बताती है कि पार्टनर आपको बहुत प्यार करता है। वहीं आप अपने पार्टनर के साथ कितना सहज है, यह भी पता चलता है। यह कपल के बीच के रोमांटिक रिश्ते को जाहिर करता है।
![]()

रोलिंग बैक पोजिशन
जब बिस्तर पर पति और पत्नी एक दूसरे की ओर पीठ करके दूर दूर सोते हैं, तो इसे रोलिंग बैक पोजिशन कहते हैं। सोने की इस स्थिति से पता चलता है कि पति औऱ पत्नी के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। उनके रिश्ते में प्यार का अभाव होता है। कई बार पार्टनर दिनभर की काम की थकान के बाद इस तरह की पोजिशन में सोते हैं।

एक-दूसरे को फेस करके सोना
यह बिल्कुल इस तरह होता है, जैसे जागते हुए एक-दूसरे की आंखों में देखना। यह और भी अंतरंग होता है अगर आप दोनों की लोअर बॉडी भी टच हो। इसका मतलब होता है, मैंने तुम्हें बहुत याद किया या मुझे तुम्हारी बहुत जरूरत है।
पेट के बल सोना
आपका या आपके पार्टनर का पेट के बल सोना यह बताता है कि सेक्शुअल ट्रस्ट कम हो रहा है। वह किसी बात को लेकर बहुत चिंता या डर में है। इससे उबरने का एक ही तरीका है, आपस में बात करें और एक-दूसरे को बाहों में भरकर सोएं।
![]()
हाथ-पैर क्रॉस करके सोना
सोने की यह सबसे से*क्शु*अल पोजिश है। यह बताती है कि आप दोनों पूरी तरह एक-दूसरे के प्यार में हैं और आप दोनों की दुनिया एक-दूसरे में बसती है।
बट टच करते हुए सोना
इस तरह सोना बताता है कि आप से*क्शु*अली एक-दूसरे से आकर्षित हैं, लेकिन अपने पर्सनल स्पेस का भी आप पूरा सम्मान करते हैं। इसका मतलब है कि मुझे तुमसे प्यार है, लेकिन मुझे अपनी निजता से भी प्यार है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है। Kohramlive इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
इसे भी पढ़ें : जख्मी Health Minister ने हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस… देखें
इसे भी पढ़ें : मासूम को मिली ऐसी मौ*त कि… CCTV में मंजर देख कांप उठी रूह
इसे भी पढ़ें : दर्जनों परिवारों को तबाह कर गया एक ब्लास्ट… देखें
इसे भी पढ़ें : बोर्ड परीक्षाओं का एडमिट कार्ड 30 जनवरी तक… देखें
इसे भी पढ़ें :स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने मा*री गोली… देखें
इसे भी पढ़ें :बड़ा विमान हादसा टला… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : Odisha Health Minister : स्वास्थ्य मंत्री की हालत नाजुक, मिलने पहुंचे CM




