Ranchi : रांची पुलिस ने ऑटो(टुक-टुक) में बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में दो आरोपियों और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बेंगलुरु से हटिया स्टेशन पहुंचे एक यात्री को रांची रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने धुर्वा के यूकेलिप्टस बागान स्थित सुनसान इलाके में ले जाकर मोबाइल, बैग, 5 हजार रुपये नकद और अन्य सामान लूट लिया था।
घटना की सूचना मिलते ही SSP के निर्देश पर DSP हटिया नीरज कुमार झा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुये पुलिस ने धीरज कुमार सिंह, मेजर यादव और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो टेंपो, लूटा गया मोबाइल, बैग, प्रिंटर, कपड़े और नकदी भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने ऑटो के जरिये पहले भी कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मामले में धुर्वा थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुनें क्या बोले रांची के सिटी SP पारस राणा
बेंगलुरु से रांची पहुंचा युवक बना शिकार… देखें वीडियो #RanchiPolice #RanchiCrime #JharkhandPolice #CrimeNews #BreakingNews #AutoLoot #HatiaStation #Dhurwa #Ranchi #JharkhandNews #LootCase #RailwayStation #PoliceAction #CrimeUpdate pic.twitter.com/3m6KzJZstU
— KohramLive (@KohramLive) July 4, 2026
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया को मिला नया ‘वंडर बॉय’, तोड़ डाला सचिन का रिकॉर्ड
इसे भी पढ़ें : BJP विधायक राजू सिंह को चार साल की सजा…
इसे भी पढ़ें : रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से फिसली महिला, फिर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें : मानसून सत्र की तारीख तय, इन मुद्दों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने








