60 फीट से शुरू हुआ सफर, पहुंच गई 100 फीट तक
इस अनोखी लिमोजिन को वर्ष 1986 में कैलिफोर्निया के बरबैंक में मशहूर कार डिजाइनर जे ओहरबर्ग (Jay Ohrberg) ने तैयार किया था। शुरुआत में इसकी लंबाई करीब 60 फीट थी और इसमें 24 पहिये लगाये गये थे। कार को चलाने के लिये आगे और पीछे दो V8 इंजन लगाये गये थे। बाद में इसे और भी लंबा बनाया गया और इसकी कुल लंबाई बढ़कर 100 फीट हो गई। इसी अनोखी पहचान की बदौलत इसका नाम Guinness World Records में दुनिया की सबसे लंबी कार के रूप में दर्ज हुआ।

कार नहीं, चलता-फिरता लग्जरी पैलेस
‘द अमेरिकन ड्रीम’ में ऐसी सुविधाएं हैं, जो आमतौर पर किसी आलीशान रिसॉर्ट में देखने को मिलती हैं। इसके अंदर स्विमिंग पूल, जकूजी, बाथटब और मिनी गोल्फ कोर्स तक बनाया गया है। सबसे खास बात यह है कि इसकी छत पर हेलिपैड भी मौजूद है, जहां हल्के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की जा सकती है। यही वजह है कि यह कार दुनिया की सबसे अनोखी लिमोजिन में गिनी जाती है।


75 से ज्यादा लोग कर सकते हैं एक साथ सफर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस विशाल लिमोजिन का केबिन इतना बड़ा है कि इसमें 75 से अधिक लोग एक साथ आराम से बैठ सकते हैं। इसकी लंबाई और डिजाइन इसे सड़क पर चलने वाली किसी कार से ज्यादा एक चलता-फिरता महल जैसा एहसास कराते हैं।
![]()
दोबारा तैयार करने में लगे तीन साल
समय के साथ यह कार काफी खराब हो गई थी। बाद में इसके रिस्टोरेशन का काम शुरू किया गया, जिसे पूरा होने में करीब तीन साल लगे। इस पूरी प्रक्रिया पर 2.5 लाख डॉलर (ढाई लाख अमेरिकी डॉलर) से अधिक खर्च हुये। इस राशि में शिपिंग, पुर्जों और श्रमिकों की लागत भी शामिल थी।

इसे भी पढ़ें : रथयात्रा से पहले NH-19 बना सिरदर्द, उड़ती गिट्टियों से लोग बेहाल
इसे भी पढ़ें : प्रभारी प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, DC ने किया सस्पेंड
इसे भी पढ़ें : नये फीचर्स और नये दमखम के साथ SUV इस रोज होगी लॉन्च…
इसे भी पढ़ें : हटिया से रांची रेलवे स्टेशन के लिए लिया ऑटो, हो गया कांड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया को मिला नया ‘वंडर बॉय’, तोड़ डाला सचिन का रिकॉर्ड








