Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki एक बार फिर बाजार में हलचल मचाने की तैयारी में है। कंपनी अपनी सबसे लोकप्रिय SUV में से एक Maruti Brezza का फेसलिफ्ट वर्जन 23 जुलाई 2026 के आसपास लॉन्च कर सकती है। सेकंड-जेनरेशन Brezza को साल 2022 में लॉन्च किया गया था और तब से यह बिना बड़े बदलाव के बाजार में बनी हुई है। हल्का-फुल्का नया फ्रंट डिजाइन, नये स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, नये एक्सटीरियर कलर ऑप्शन यानी बदलाव बड़ा नहीं, लेकिन असरदार बनाने की जोरदार कोशिश की गई है।
इंटीरियर में आराम और टेक्नोलॉजी का नया रंग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंदर से भी SUV को और ज्यादा प्रीमियम बनाने की तैयारी है। नये अपडेट में फ्रंट सीट वेंटिलेशन का फीचर और भी स्मार्ट टेक्नोलॉजी अपग्रेड, बेहतर कम्फर्ट और यूजर एक्सपीरियंस मिल सकते हैं। इस बार सबसे बड़ा ट्विस्ट इंजन लाइनअप में देखने को मिल सकता है। Brezza पहली बार दो इंजन विकल्पों के साथ आ सकती है। 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन (ट्रेडिशनल और भरोसेमंद), लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (ज्यादा पावर के लिये नया विकल्प) यानी अब ग्राहक चुन पायेंगे, आराम या परफॉर्मेंस।
CNG वर्जन में बड़ा सुधार: अब बूट स्पेस भी रहेगा पूरा
CNG वेरिएंट में भी एक अहम बदलाव की तैयारी है। अंडरबॉडी CNG टैंक लेआउट, बेहतर बूट स्पेस, ज्यादा प्रैक्टिकल यूज यह अपडेट इसे फैमिली यूजर्स के लिये और भी आकर्षक बना सकता है। नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स के साथ कीमत में भी थोड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। संभावित रेंज ₹8.50 लाख से ₹13.50 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : हटिया से रांची रेलवे स्टेशन के लिए लिया ऑटो, हो गया कांड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया को मिला नया ‘वंडर बॉय’, तोड़ डाला सचिन का रिकॉर्ड
इसे भी पढ़ें : BJP विधायक राजू सिंह को चार साल की सजा…
इसे भी पढ़ें : रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से फिसली महिला, फिर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका…








