Kohramlive : चाय, जो हर घर में सुबह की शुरुआत होती है, उसकी बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल कई और कामों के लिए भी किया जा सकता है। जिसे आप कचरा समझकर फेंक देते हैं, वो आपकी कई परेशानियों का हल बन सकती है। तो अगली बार जब आप चाय बनाएं, तो बची हुई चायपत्तियों को फेंके नहीं, ये आपके काम आ सकती है।
साफ-सफाई के लिए
बची हुई चायपत्ती से आप अपने घर की लकड़ी की चीजों को चमका सकते हैं। किचन स्लैब की सफाई भी इसकी मदद से आसानी से हो जाती है। बस पत्तियों को उबालकर पानी अलग कर लें और इसी पानी से सफाई करें।
पौधों के लिए खाद
अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं, तो चायपत्ती को पौधों की खाद के रूप में इस्तेमाल करें। यह पौधों को जरूरी पोषक तत्व देता है, जिससे वे तेजी से बढ़ते हैं।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
चायपत्ती सिर्फ शरीर के बाहर ही नहीं, अंदर से भी काम करती है। यह चेहरे की चमक बढ़ाती है और डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करती है। साथ ही, बालों की सेहत के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है। बालों की चमक वापस लाने के लिए महंगे प्रोडक्ट की जगह चायपत्ती का इस्तेमाल करें।














