spot_img
spot_img

महाजन से कर्ज लेना नहीं पड़ेगा : CM हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : ”बेशक, बरसात का मौसम है, जगह-जगह बारिश हो रही है, फिर भी आप यहां भींग-भाग कर आये, आपका यहीं स्नेह और आशीर्वाद मुझे एक नई ऊर्जा और ताकत दे जाता है। आपको यकीन दिलाता हूं कि आने वाले समय में ऐसा माहौल बनाऊंगा कि किसी गरीब-गुरबो को किसी महाजन से कर्ज नहीं लेना पड़ेगा। मां-बहन-बेटियों की भलाई के लिये कई योजनाएं लाई गई। बूढ़े-बुजुर्ग को पेंशन और पूरा सम्मान मिल रहा है। सरकार गांव-गांव, टोला-टोला शिविर लगाकर आपके घर-आंगन तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने में जुटी है। बिचौलियां प्रथा खत्म हो गई। पुलिस शिविर लगाकर लोगों का दुख-दर्द दूर करने में जुटी है। ऐसा संभवतः पहली बार हो रहा है।” यह कहना है CM हेमंत सोरेन का। मौका था सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड के डोबो काजू बागान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का।

20 लाख बेघर परिवारों को मिलेगा अबुआ आवास

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार अपने दम पर राज्य के 20 लाख बेघर परिवारों को अबुआ आवास के तहत पक्का मकान देगी। उन्हें तीन कमरों का पक्का मकान दिया जायेगा। दूसरे राज्य के लोग झारखंड को सोने की चिड़िया कहते हैं, लेकिन हकीकत यही है कि पूर्व के सरकारों द्वारा गलत नीति निर्धारण कर यहां के लोगों को उनके हक-अधिकार से वंचित रखने का काम किया। CM ने कहा कि आज स्थिति यह है कि हमारा यह सोने की चिड़िया कहलाने वाला झारखंड गरीब राज्यों की गिनती में काबिज है। इस स्थिति को बदलने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। आने वाले समय में झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करने के लक्ष्य के साथ उनकी सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक गांव मजबूत नहीं होगा, तब तक राज्य मजबूत नहीं हो सकता। इसीलिए पहले गांव को मजबूत करना है। इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर CM हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुल 555 करोड़ 83 लाख 80 हजार रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं 68899 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसमें पूर्वी सिंहभूम में 30354.84 लाख रूपये का उद्घाटन-शिलान्यास, वहीं, पश्चिमी सिंहभूम में 25228.96 लाख रूपये का उद्घाटन-शिलान्यास किया गया। दोनों जिलों के 84899 लाभुकों के बीच 472 करोड़ 16 लाख 83 हजार रुपये की परिसंपत्तियां बांटी गई। इसमें पूर्वी सिंहभूम में 68899 लाभुकों के बीच 301 करोड़ 46 लाख 27 हजार रूपये एवं पश्चिमी सिंहभूम में 16000 लाख लाभुकों के बीच 170 करोड़ 70 लाख 56 हजार 1 सौ 68 रूपये की परिसंपत्तियां बांटी गई। CM हेमंत सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लाभुकों से बातें की।

डरावना और भयावह माहौल में आया

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में जब उनकी सरकार आई, तब बेहद डरावना और भयावह माहौल था। देश-दुनिया में महामारी करोना ने दस्तक दे रखी थी। सब लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हो गये। सभी उद्योग-धंधे चौपट हो गये। रोजगार के साधन बंद हो गये। इस विकट परिस्थिति में भी सरकार ने किसी को भूखे नहीं मरने दिया। राज्य सरकार ने वैश्विक महामारी के समय एक बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण पूरे देश के सामने रखा। बिना कोई हु-हुज्जत के जीवन और जीविका दोनों को राज्य सरकार ने संरक्षित करने का काम किया। इसमें दो मंत्री भी शहीद हो गये। महामारी कोरोना में प्रवासी मजदूरों को घर लाने के साथ-साथ उन्हें रोजगार दिये गये। महामारी कोरोना संक्रमण के समय झारखंड की महिला दीदियों ने राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर लोगों को मुफ्त में खाना खिलाने का काम किया, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

महिला सशक्तिकरण प्राथमिकता

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की महिला शक्ति को बढ़ावा देने का काम कर रही है। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ राज्य की 50 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। यह महत्वाकांक्षी योजना नारी सम्मान के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य में उनकी सरकार स्कूलों में पढ़ने-लिखने वाली बच्चियों के सर्वांगीण विकास के लिए सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना लाई है। उनकी कोशिश है कि बेटियों को सशक्त और मजबूत बनाया जाये। वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा जरूर दें, ताकि आने वाली पीढ़ी शिक्षित और मजबूत बन सके।

इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा मांझी, विधायक निरल पूर्ति, विधायक सुखराम उरांव, विधायक दशरथ गागराई, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, विधायक सविता महतो, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, गौ-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त हरि कुमार केशरी, DIG मनोज रतन चोथे एवं जमशेदपुर के SSP किशोर कौशल सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...