50 के बाद भी दिखेंगे जवान, बस ये 4 फार्मूले अपना लें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हर इंसान चाहता है, आईने में दिखता चेहरा हमेशा मुस्कुराता रहे, त्वचा पर उम्र के निशान देर से आयें और जिंदगी, ठंडी हवा की तरह ताजगी से भरपूर लगती रहे। पर जवान दिखना कोई जादू नहीं, ना ही किस्मत का लिखा हुआ चमत्कार। ये तो हमारा जीने का ढंग, हमारी थाली, हमारी सोच, हमारी दिनचर्या ही तय करती है कि उम्र हमारी रफ्तार पकड़ती है या हम उम्र से आगे निकल जाते हैं। सद्गुरु जग्गी वासुदेव इसी राह का एक सरल मंत्र बताते हैं, “अगर भोजन शुद्ध हो, मन शांत हो और तन संयम में रहे, तो उम्र भी आपको सलाम करती है।” इसी ज्ञान के विस्तार में सद्गुरु ने बताये हैं, 4 ऐसे चमत्कारी फूड्स, जो न सिर्फ उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं, बल्कि 50 की उम्र में भी आपको 35 जैसा तेज, ताजगी और यौवन दे सकते हैं।

नीम + हल्दी: उम्र को थामने वाला दिव्य संयोजन

सुबह का समय, चारों तरफ शांति और खाली पेट नीम-हल्दी का सेवन, ये शरीर को भीतर तक साफ कर देता है। आंतों को मजबूत, गुड बैक्टीरिया में बढ़ोतरी, टॉक्सिन्स का सफाया, चेहरे की थकान उत्तम रूप से कम हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करते हैं, जो असल में बुढ़ापा बढ़ने की असली वजह है। गर्म दूध के साथ हल्दी, मानो त्वचा पर स्वर्णिम चमक बिखेर दे।

आंवला : विटामिन C का अमृत, झुर्रियों का दुश्मन

आंवला उम्र को रोकने का सबसे आसान, प्राकृतिक और असरदार तरीका है। सद्गुरु इसे “प्रकृति का चमत्कार” कहते हैं। कोलेजन बढ़ाता है, फाइन लाइन्स कम करता है, झुर्रियों को रोकता है, स्किन को टाइट और ग्लोइंग करता है।नियमित आंवला खाने से चेहरा, मानो भीतर से जगमगाने लगता है, जैसे जवानी अब भी वहीं ठहरी हो।

बादाम : यौवन का बीज

रोज 5–7 भीगे हुये बादाम, ये किसी दवा से कम नहीं। विटामिन E स्किन को जवान बनाये रखता है, हेल्दी फैट त्वचा को नरिश करते हैं, बालों का समय से पहले सफेद होना रुकता है, इम्युनिटी मजबूत होती है, सद्गुरु कहते हैं “बादाम शरीर को थकने नहीं देता और त्वचा को ढलने नहीं देता।”

ताजे फल व सब्जियां

प्रकृति हर मौसम में अपनी थाली में कुछ खास परोसती है। ताजे फल और सब्जियां, वही प्राकृतिक एंटी-एजिंग थेरेपी हैं
जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। एंटीऑक्सीडेंट उम्र बढ़ने की गति कम करते हैं, स्किन हेल्दी और चमकदार रहती है, शरीर में सूजन कम सेल्स मजबूत और एक्टिव रहते हैं। ये वो फॉर्मूला है जो सदियों से लोगों को जवान बनाये रखता आया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...