spot_img

फिल्म का टिकट खरीदकर नहीं दिया तो मारा चाकू…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DELHI : चंद दिन पहले ही जेल से बाहर आया था बदमाश। हाल में रिलीज सलमान खान  की फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ देखने के लिए दिल्ली के दरियागंज के डिलाइट सिनेमा हॉल पहुंचा। जेब में टिकट खरीदने के पैसे नहीं थे। उसने वहां आए मंडोली के युवक को पहले धमकाकर एक टिकट खरीद कर देने के लिए कहा। युवक ने इनकार किया तो गुस्से में उसे चाकू मार दिया। पीड़ित का पर्स लूटा और फरार हो गया।

पहले से 27 मामले दर्ज

घायल की पहचान अजय के तौर पर हुई। गंभीर हालत में पीड़ित अजय को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित का पर्स और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सैयद जियाउद्दीन (40) चांदनी महल का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से 27 मामले दर्ज हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अजय का पर्स, जिसमें पीड़ित के आधार कार्ड, पैन कार्ड, कैश व अन्य सामान था, बरामद कर लिया।

अपराधी नशे का आदी

डीसीपी श्वेता चौहान के मुताबिक, मंडोली निवासी अजय डिलाइट सिनेमा हॉल पर फिल्म देखने आए थे। आरोपी नशे का आदी है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि जुगनू को एक बॉलीवुड एक्टर की फिल्म देखने का क्रेज है। वारदात वाले दिन उसके पास फिल्म देखने के लिए रुपये नहीं थे।

इसे भी पढ़ें : INTERNATIONAL FLIGHTS पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला…

इसे भी पढ़ें : 1 लाख चढ़ावा दो तभी पास होगा बिल, …और फिर जेई…

इसे भी पढ़ें : सऊदी अरब में भी खतरनाक ‘OMICRON’ VARIANT की एंट्री

इसे भी पढ़ें : OMICRON को लेकर झारखंड सरकार का GUIDELINE जारी, जानिये क्या है जरूरी

इसे भी पढ़ें : नन्हे हत्याकांड : प्रिंस खान के फार्म हॉउस से शूटर समेत 7 गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : चाची के इश्क में कर दिया पत्नी का खून…

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING EXCLUSIVE : हर बिकाऊ का बेहतर खरीददार कोयला माफिया प्रशांत प्रधान गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :एडमिरल आर हरि कुमार के हाथ नौ सेना की कमान

इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की

इसे भी पढ़ें :आपस में भिड़े बीजेपी और आरजेडी विधायक, गाली-गलौज के बाद जो हुआ…

इसे भी पढ़ें :रेलवे में इन पदों पर बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 10वीं पास करें अप्लाई

इसे भी पढ़ें :ऑफिसर के पदों पर निकली VACANCY, 34 हजार तक मिलेगी सैलरी

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...