spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

WhatsApp Status को चुटकियों में कर पाएंगे डाउनलोड, जानें स्टेप्स

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : WhatsApp बेहद कमाल का एप है, इस एप को यूजर्स काफी पसंद करते हैं। कंपनी यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स को रोल आउट करती रहती है। पिछले साल कंपनी ने WhatsApp Status फीचर को जारी किया था। व्हाट्सऐप स्टेटस फीचर को आए तकरीबन एक साल बीत चुका है, लेकिन अभी तक इस फीचर की धूम बरकरार है। दोस्तों और करीबी लोगों द्वारा डाले गए स्टेटस को देखने के बाद आपको कभी ना कभी ऐसा जरूर लगा होगा कि काश मैं WhatsApp Status में नजर आ रहे फोटो या वीडियो को डाउनलोड कर पाता। आज हम आपको ऐसे ही कुछ जरूरी स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस तरीके से आप पसंदीदा WhatsApp Status को चुटकियों में डाउनलोड कर पाएंगे।

छिपे हुए फोल्डर को ऐसे करें अनहाइड

सबसे पहले आपको फोन में छिपे .statuses फोल्डर को अनहाइड करना होगा। आप शायद इस बात से वाकिफ नहीं होंगे कि आप जब भी किसी Whatsapp स्टेटस पर क्लिक करते हैं वह अपने आप फोन में छिपे इस फोल्डर में स्टोर हो जाता है। बता दें कि कॉपीराइट की समस्या से बचने के लिए स्टेटस गैलरी में सेव नहीं होता। .statuses फोल्डर को अनहाइड करने के लिए हैंडसट को रीबूट या आईओएस डिवाइस को जेलब्रेक करने की जरूरत नहीं है। File Manager के मेन्यू बार में जाएं, यहां आपको सेटिंग्स का विकल्प दिखाई देगा। Settings पर क्लिक करने के बाद आपको Unhide Files का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद फाइल मैनेजर में मौजूद WhatsApp फोल्डर में जाएं। यहां आपको Media फोल्डर में जाना है। मीडिया फोल्डर में आपको .statuses नाम का हिडन फोल्डर दिखाई देने लगेगा। इसी फोल्डर में स्टेटस वाले फोटो एवं वीडियो स्टोर मिलेंगे।

कई ऐप्स भी हैं मौजूद

पसंदीदा व्हाट्सऐप स्टेटस को डाउनलोड करने के लिए कई ऐप्स भी मौजूद हैं। बता दें कि इन ऐप्स को WhatsApp द्वारा लॉन्च नहीं किया गया है, ये थर्ड पार्टी ऐप्स हैं। Google Play Store से इन थर्ड पार्टी ऐप्स को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। ये थर्ड पार्टी ऐप्स यूजर डेटा को लेकर कितने सुरक्षित हैं, हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं। इसलिए हम आपको ऊपर बताए गए स्टेप को फॉलो करने की ही सलाह देंगे।

इसे भी पढ़ें :  Tecno ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, जानिये फीचर और कीमत

इसे भी पढ़ें :

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: