spot_img
spot_img
spot_img

 Tecno ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, जानिये फीचर और कीमत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : Tecno ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Tecno का भारत में लॉन्च होने वाला नया स्मार्टफोन Tecno Camon 16 है। कंपनी ने इसे सिंगल वेरिएंट 4GB रैम 64GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। फोन की कीमत 10,999 रुपये है। फोन 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आएगा। फोन दो कलर ऑप्शन क्लाउड वाइट और प्यूरिस्ट ब्लू में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 16 अक्टूबर से होगी साथ ही Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान ग्राहक इसे खरीद पाएंगे।

स्मार्टफोन के फीचर्स

Tecno Camon 16 स्मार्टफोन में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89.1 होगा। फोन एंड्राइड 10 बेस्ड HiOS 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन में सेल्फी के लिए डिस्प्ले में पंच होल डिजाइन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G79 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है।

Tecno Camon 16 स्मार्टफोन का कैमरा

Tecno Camon 16  स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और एक AI लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस  स्मार्टफोन में  Auto Eye focusing, video bokeh, 2K QHD video सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में प्रो फोटोग्राफी मोड जैसे Night Portrait, Super Night Shot, Macro, Body-shaping, 10x Zoom, Slow Motion दिये जाएंगे।

Tecno Camon 16 स्मार्टफोन की बैटरी 

इसकी बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन की बैटरी 29 दिनों के स्टैंडबाय टाइम के साथ आती है। कंपनी के दावे के मुताबिक फोन दो घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

इसे भी पढ़ें :सोवरेन गोल्ड बॉन्ड का RBI ने तय किया रेट, जानिये कौन कर सकता है निवेश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।