Kohramlive : स्मार्टफोन के गुम और चोरी हो जाने पर एक ही डर सताते रहता है कि कहीं बैंकिंग और पर्सनल डिटेल्स लीक न हो जाये। अब यह डर भी दूर हो जायेगा। घर बैठे UPI आईडी को डिलीट कर सकते हैं, इसके लिए कुछ प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
अगर फोन चोरी या गुम गया है तो सबसे पहले आपको गूगल से अपनी जानकारी हटानी होगी और आपको किसी दूसरे फोन से 1841 90 157 नंबर पर कॉल करना होगा। कस्टमर केयर को घटना की जानकारी देनी होगी, इसके बाद कस्टमर केयर अधिकारी द्वारा दिये डिटेल को वेरीफाई करके गूगल पर से UPI आईडी को आसानी से ब्लॉक कर देगा।
फोनपे से इस तरह हटाए UPI आईडी
अगर फोनपे पर UPI इस्तेमाल करते हैं तो वहां से इसे हटाने के लिए 0 2268 72 7374 या 08068727374 पर कॉल कर सकते हैं, वहीं कस्टमर केयर अधिकारी को सभी डिटेल्स बतायें।डीटेल्स वेरीफाई होने के बाद कस्टमर केयर अधिकारी आसानी से आपका यूपीआई आईडी ब्लॉक कर देगा और आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
इसे भी पढ़े : Ranchi News : इस IAS अफसर का तबादला, मिली ये जिम्मेदारी








