UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद दूसरी बार योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य में नवगठित मंत्रिमंडल के मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परामर्श से विभागों का बंटवारा कर दिया है। इसके तहत सीएम के पास राजस्व, गृह, नागरिक उड्डयन समेत 34 अहम विभाग हैं। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को 6 जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को तीन महत्वपूर्ण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। यहां देखें पूरी लिस्ट…
ये विभाग हैं योगी के
नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबन्धन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, उ0प्र0 पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबन्धन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय एवं विधायी विभाग।
Deputy CM और cabinet ministers के पास ये विभाग हैं
- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण,खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण।
- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण
- कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही को कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
- कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को वित्त, संसदीय कार्य
- कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई (यांत्रिकी), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास, बाढ़ नियंत्रण
- कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार
- कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को गन्ना विकास, चीनी मिलें
- कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह (को पर्यटन एवं संस्कृति
- कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को पशुधन, दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक सुरक्षा
- कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन
- कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को पंचायती राज
- कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को श्रम, सेवायोजन, समन्वय
- कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को लोक निर्माण
- कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथरकघा, वस्त्रोद्योग
- कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत
- कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी
- कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल को प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉट माप
- कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को मत्स्य
Minister of State Independent Charge (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)
- नीतिन अग्रवाल- आबकारी मद्य निषेध
- कपिल देव अग्रवाल- व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास
- रविंद्र जायसवाल- स्टांप न्यायालय शुल्क पंजीयन
- संदीप सिंह- बेसिक शिक्षा
- गुलाब देवी- माध्यमिक शिक्षा
- गिरीश चंद्र यादव- खेल एवं युवा कल्याण
- धर्मवीर प्रजापति- कारागार एवं होमगार्ड
- असीम अरुण- समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
- जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर- सहकारिता
- दयाशंकर सिंह- परिवहन
- नरेंद्र कश्यप- पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन कल्याण
- दिनेश प्रताप सिंह- उद्यान कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार कृषि निर्यात
- अरुण कुमार सक्सेना- वन पर्यावरण, जन्तु उद्यान जलवायु परिवर्तन
- दयाशंकर मिश्र दयालु- आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन
राज्यमंत्री (state Minister)
- मयंकेश्वर सिंह- संसदीयकार्य, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण
- दिनेश खटिक- जलशक्ति
- संजीव गोंड़- समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
- बलदेव सिंह ओलख- कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
- अजीत पाल- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक तथा सूचना प्रौद्योगिकी
- जयवंत सैनी- संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विभाग
- रामकेश निषाद- जलशक्ति
- मनोहर लाल- श्रम एवं सेवायोजन
- संजय गंगवार- गन्ना किसान एवं चीनी मिलें
- ब्रजेश सिंह- लोकनिर्माण
- केपी मलिक- वन पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन
- सुरेश राही- कारागार
- सोमेंद्र तोमर- उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा
- अनूप प्रधान- राजस्व
- प्रतिभा शुक्ला- महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार
- राकेश राठौर- नगर विकास शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
- रजनी तिवारी- उच्च शिक्षा
- सतीश शर्मा- खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
- दानिश आजाद अंसारी- अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वर्ग एवं हज
- विजय लक्ष्मी गौतम- ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण
इसे भी पढ़ें :Oscars के मंच पर एक्टर ने एंकर को मारा थप्पड़, देखिये फिर क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : हक जताने पर फांसी पर लटका दिया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : आपके Phone में भी होती है Internet और Network की दिक्कत, तो करें ये काम…
इसे भी पढ़ें : कल और परसो बैंक का है काम तो जरूर पढ़ें यह खबर, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें : भक्तों को बड़ी सौगात, 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
इसे भी पढ़ें : … और पुलिस का भी माथा ठनक गया, देखें वीडियो..
इसे भी पढ़ें : 32 मिनट में 3 खूंखार को मार गिराया “PUMA-02”, देखें वीडियो…








