Maharashtra : एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और अभिनेता विक्की कौशल आज शिरडी साईं बाबा मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां साईं बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी फिल्म ‘छावा’ की कामयाबी के लिए दुआयें की। इस फिल्म में विक्की कौशल ‘छावा’ यानी छत्रपति शिवाजी की भूमिका में नजर आयेंगे। वहीं रश्मिका ‘यशुबाई’ के रोल में दिखेंगी। आगामी 14 फरवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में लगेगी। दोनों एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। फैंस के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर काफी धांसू रहा। वहीं फैंस को अब फिल्म का बेसब्री से इंतेजार है।
#WATCH शिरडी, महाराष्ट्र: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विक्की कौशल ने शिरडी साईं बाबा मंदिर में दर्शन किए।
(वीडियो सोर्स: शिरडी मंदिर) pic.twitter.com/hmoeInR2Qd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2025






