Kohramlive : इटली के युवा टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने आज ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल का फाइनल जीत लिया। लगभग 22 साल के यानिक सिनर ने खिताबी मुकाबले में रूस के दानिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले मैच में हरा दिया। सिनर ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल का फाइनल जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गये। सिनर से हारने वाले मेदवेदेव इससे पहले 2021 में यूएस ओपन जीत चुके हैं। 10 बार अपने नाम खिताब करने वाले जोकोविच इस बार 11वीं बार चैंपियन बनने उतरे थे, लेकिन उन्हें यानिक सिनर ने सेमीफाइनल में ही बाहर कर दिया। वहीं, दानिल मेदवेदेव ने स्पेन के कार्लोस अल्काराज को शिकस्त दी थी।
ऐसा रहा मुकाबला
पहला सेट मेदवेदेव ने अपने नाम किया। उन्होंने सिनर को 6-3 के अंतर से हराया। दूसरे सेट में भी मेदवेदेव ने तूफानी खेल दिखाया। उन्होंने सिनर को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। इस तरह मैच में वह 2-0 से आगे हो गये। सिनर ने वापसी करते हुए तीसरा सेट 6-4 से और चौथा सेट भी 6-4 के अंतर से जीत लिया है। तीसरे सेट को उन्होंने 6-3 से जीतकर मैच को अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलियन ओपन को 10 साल बाद कोई नया चैंपियन मिला है। पिछली बार साल2014 में स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका खिताब जीते थे। उनके बाद कोई नया चैंपियन नहीं मिला था। साल 2004 से स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेन के राफेल नडाल ने अपने नाम खिताब हासिल किया। 2004 से फेडरर छह बार चैंपियन बने। जोकोविच ने उनसे ज्यादा 10 बार खिताब अपने नाम किया। वहीं, नडाल दो बार चैंपियन बने। इस बीच रूस के मराट साफिन 2005 और वावरिंका 2014 में सफल हुये थे।












