कोहराम लाइव डेस्क : ग्राहकों के लिए खशुखबरी। चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10 की कीमत में कमी की है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर 5000 रुपये की कमी की गई है। ये स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आते हैं। दोनों में 5000 रुपये का प्राइस कट हुआ है। Xiaomi Mi 10 की खासियत इसका 108 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस फोन के 8GB RAM और 128GB वेरिएंट को 49,999 रुपये की कीमत पर लांच किया गया था। अब यह कीमत कम होने के बाद 44,999 रुपये में उपलब्ध है। 8GB RAM और 256GB वेरिएंट को 54,999 रुपये में लांच किया गया था। यह अब 49,999 रुपये में उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें : …और ताबड़तोड़ फायरिंग से मची भगदड़, एक महिला और युवक गंभीर
1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन
Xiaomi Mi 10 की नयी कीमत कंपनी की वेबासाइट पर देखी जा सकती है। ये स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट में आता है। कोरल ग्रीन और ट्वाइलाइट ग्रे कलर ऑप्शन कस्टमर्स को दिया गया है। Xiaomi Mi 10 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ये 6.67 इंच फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया गया है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का कोटिंग इसके ऊपर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री ने पहले डिजिटल बजट के लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री को दी बधाई
प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल
फोन के प्रोसेसर की बात करें, तो फोन में स्नैपड्रैगन का ओक्टा कोर 865 चिपसेट है। फोन में 8GB RAM दिया गया है। फोन 128GB और 256GB के दो स्टोरेज Xiaomi Mi 10 एंड्रायड 10 पर बेस्ड MIUI 12 पर काम करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड दिया गया है। ये ड्यूल सिम को सपोर्टकरता है। इसके रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, जो कि f/1.69 अपर्चर के साथ आता है।
इसे भी पढ़ें :घर से पैसा लेकर हुआ फरार, RPF ने पकड़ा तो कही ये बात…
फ्रंट में 20 सेल्फी शूटर कैमरा
13 मेगापिक्सल का 123 डिग्री अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मेक्रो लेंस दिया गया है। फ्रंट में 20 सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है। वेरिएंट में Xiaomi Mi 10 में 4,780mAh की बैटरी 30W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। इसमें 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का भी दिया गया है।








