हजारीबाग : बड़कागांव वन क्षेत्र के ग्राम इंदिरा चोरा टोंगरी में हाथियों के झुंड ने सैकड़ों एकड़ में लगे फसलों को बबार्द कर दिया। वहीं 4 घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दूसरी ओर, गुस्साए हाथी के आक्रोश से एक महिला को वन विभाग के अधिकारी और सिपाही ने बचाया। मिली जानकारी के अनुसार 22 हाथियों का झुंड इलाके में तबाही मचा रहा है। वन विभाग की टीम ने फिलहाल हाथियों के झुंड को जंगल में खदेड़ दिया है, मगर ग्रामीण अभी भी दहशत में हैं।
इसे भी पढ़ें : पूजा करने जा रहे थे दिउड़ी, पलट गई Car, और…
इसे भी पढ़ें :साल के पहले मन की बात में PM Modi ने कहा, तिरंगे के अपमान से देश दुखी









