spot_img

WWE चैंपियन मैकइंटायर भी पाए गए Corona Positive

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • रेसलिंग मैच से हुए गायब

कोहराम लाइव डेस्क : WWE यानी World Wrestling Entertainment के फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर है। रेस्लिंग की दुनिया की एक बड़ी हस्‍ती कोरोना संक्रमित हो गई है। हम बात कर रहे हैं WWE के मौजूदा चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की, जो कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। यही कारण है कि ड्रू मैकइंटायर इस हफ्ते RAW में नजर नहीं आए।

रैंडी के साथ था मुकाबला

इस हफ्ते के RAW में ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला WWE सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन से होने वाला था लेकिन कोरोना के कारण रिंग में वो नहीं आ सके। दर्शकों का रोमांच बना रहे, इसलिए ट्रिपल एच की वापसी देखने को मिली। ट्रिपल एच ने रैंडी ऑर्टन पर रिंग में जबरदस्त प्रहार किया। इसी के साथ इस बात के भी कयास शुरू हो गए कि अगली बार रैंडी ऑर्टन और ट्रिपल एच में महामुकाबला देखने को मिल सकता है। कोरोना की बीमारी से जूझ रहे ड्रू मैकइंटायर पहले WWE सुपरस्टार नहीं हैं, जिन्हें इस वायरस ने अपनी चपेट में लिया हो।

इसे भी पढ़ें : Badminton Star साइना नेहवाल भी Corona Positive

जॉनसन, पत्‍नी और बेटियां भी हुई थीं संक्रमित

इससे पहले ‘द रॉक’ के नाम से मशहूर एक्टर और WWE के पूर्व सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन भी इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। सितंबर 2020 में ड्वेन जॉनसन ने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि वो, उनकी पत्नी और दोनों बेटियां भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने कहा था कि यह उनकी लाइफ में अबतक की सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण घटना है। इसके बाद उन्होंने खुद कोरोना से रिकवर होने की जानकारी दी थी।

इसे भी पढ़ें : अमीरों की सूची में Second place पर फिसले मस्क, बेजॉस फिर नंबर वन

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...