RANCHI : युवा CM हेमंत सोरेन ने आज अपने आवासीय दफ्तर में वर्ष 2023 कैलेंडर का अनावरण किया। यह कैलेंडर झारखंड राज्य खाद्य आयोग ने छपवाये हैं। आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने CM हेमंत सोरेन को यह जानकारी दी कि यह कैलेंडर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों और जनता को मिले हक व अधिकार से अवगत कराने के मकसद से छापा गया है। यह कैलेंडर राज्य के सभी पंचायत भवन एवं प्रखंड कार्यालयों में लगाया जायेगा। कैलेंडर में यह बताया गया है कि, किस दाम में कौन सा अनाज मिलेगा, स्कूलों में मध्याह्न भोजन किस प्रावधान के तहत् मिलना है, आंगनबाड़ी केन्द्रों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत कौन सी योजनाएं संचालित हैं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड का विवरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा भत्ता की पूरी जानकारी है। कैलेंडर में झारखण्ड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष के बारे में भी बताया गया है।
कैलेंडर में निगरानी समिति का विवरण भी दिया गया है। कैलेंडर में यह भी बताया गया है कि कौन लोग राशन कार्ड के हकदार नहीं हैं। कैलेंडर में खाद्य सुरक्षा अधिनियम से सम्बन्धित शिकायत को आयोग में दर्ज कराने के लिये वाट्सएप्प नं0-9142622194 मोटे अक्षरों में सबसे ऊपर अंकित किया गया है। CM हेमंत सोरेन ने राज्य खाद्य आयोग की इस पहल की प्रशंसा करते हुये आयोग के टैग लाईन ‘‘अधिकार जानें, अधिकार मांगे’’ को जनहित में एक कारगर प्रयास बताया है।मौके पर राज्य खाद्य आयोग की सदस्य शबनम परवीन भी मौजूद थी।
इसे भी पढ़ें :PM की मां की बिगड़ी तबीयत, अहमदाबाद रवाना हुये मोदी… देखें
इसे भी पढ़ें :वीडियोकॉन के संस्थापक वेणुगोपाल धूत का कैसे हुआ पतन… जानें
इसे भी पढ़ें :जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें अपना काम
इसे भी पढ़ें :12वीं पास के लिए CRPF में निकली बंपर VACANCY, देखें डिटेल
इसे भी पढ़ें :4500 पदों पर बहाली करेगा SSC, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई










