Kohramlive : देश में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। यह भव्य स्टेडियम (world largest cricket stadium) आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में बनाया जायेगा और इसकी दर्शक क्षमता 1.32 लाख होगी, जो इसे क्रिकेट प्रेमियों के लिये एक अनूठा स्थल बनायेगी।
800 करोड़ की लागत से होगा निर्माण (world largest cricket stadium)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अमरावती में इस स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी दे दी है। आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस भव्य परियोजना के लिये 800 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी इस परियोजना में वित्तीय सहायता देगा, जिससे यह निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।
2029 राष्ट्रीय खेलों तक तैयार होगा स्टेडियम
इस स्टेडियम को 2029 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के दौरान पूरी तरह से तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसे एक खास और अत्याधुनिक तरीके से डिजाइन किया जायेगा, जिससे यह वैश्विक स्तर पर भारत की खेल अधोसंरचना को नई ऊंचाइयों पर पहुंचायेगा। करीब 9 लाख की आबादी वाले अमरावती शहर को इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए चुने जाने के पीछे एक अहम कारण इसका उन्नत बुनियादी ढांचा है। शहर में सैकड़ों होटल उपलब्ध हैं, और सबसे बड़ी बात यह है कि यहां एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बनकर तैयार हो चुका है, जो जल्द ही चालू होने वाला है। ऐसे में, यह शहर बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। इस स्टेडियम के बन जाने के बाद भारत न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर बल्कि खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में भी एक नई मिसाल कायम करेगा। क्रिकेट प्रेमियों को अब इस भव्य प्रोजेक्ट के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
इसे भी पढ़ें :बिहार में 10वीं का रिजल्ट जारी, किसने मारी बाजी… जानें
इसे भी पढ़ें :40 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में बच कर रहें…
इसे भी पढ़ें :सड़क हा’दसे की शिकार हो गई एक बिरहोर
इसे भी पढ़ें :झारखंड से मुंबई के लिये एक नई ट्रेन… जानें रूट
इसे भी पढ़ें :के रवि कुमार बोले, शॉर्टकट से बचें अधिकारी…
इसे भी पढ़ें :रांची में सरहुल और रामनवमी की तैयारी जोरों पर, प्रशासन मुस्तैद
इसे भी पढ़ें :DC बोले, मंईयां के मान में कोई कमी न हो…




