New Delhi : T20 विश्व कप 2026 के हीरो बने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शानदार प्रदर्शन के लिये उनके गृह राज्य केरल सरकार बड़ा सम्मान देगी। CM पिनरई विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार बहुत जल्द ही राजधानी Thiruvananthapuram में एक विशेष समारोह आयोजित कर सैमसन का अभिनंदन करेगी। इस बीच सैमसन ने अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुये अपनी पत्नी को खास तौर पर धन्यवाद कहा है। राज्य के शिक्षा मंत्री V. Sivankutty ने कहा कि सैमसन की उपलब्धि पूरे केरल के लिये गर्व का विषय है। इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि सैमसन की सफलता हजारों युवा खिलाड़ियों के लिये प्रेरणा बनेगी। ICC Men’s T20 World Cup 2026 में सैमसन को शुरुआत में ज्यादा मौके नहीं मिले। ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। सुपर-8 में Zimbabwe national cricket team के खिलाफ 15 गेंदों पर 24 रन बनाये। उन्होंने ऐसा तूफान उठाया कि हर गेंदबाज की धड़कन बढ़ गई। क्वार्टर फाइनल वेस्ट इंडिज के खिलाफ 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाये। सेमीफाइनल इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंदों पर 89 रन बनाये। फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंदों पर 89 रन बनाये। इन पारियों ने भारत को जीत की उस मंजिल तक पहुंचाया, जिसकी हर भारतीय को उम्मीद थी। फाइनल मुकाबला Narendra Modi Stadium में खेला गया। भारत ने शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। इंडिया टीम टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई। सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में 5 मैचों में 321 रन बनाये। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इतिहास रचने के बाद सैमसन ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपनी पत्नी को इस सफलता का सबसे बड़ा सहारा बताया। सैमसन ने लिखा कि जिस दिन से वे मिले, तब से हर मुश्किल में उनकी पत्नी उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि कठिन समय में भी पत्नी का भरोसा कभी नहीं टूटा। सैमसन ने लिखा कि जिस सपने को उन्होंने जुनून के साथ देखा था, आज वह सच हो गया।
इसे भी पढ़ें : भारत की ऐतिहासिक जीत, पर कमेंटेटर रवि शास्त्री हो रहे ट्रोल… जानें क्यों








