spot_img
spot_img

भारत की ऐतिहासिक जीत, पर कमेंटेटर रवि शास्त्री हो रहे ट्रोल… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा, पूरा स्टेडियम जश्न में डूब गया। लेकिन इसी ऐतिहासिक पल के दौरान कमेंट्री बॉक्स में एक बड़ी गलती हो गई। भारत की जीत के निर्णायक पल पर कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने आखिरी विकेट को गलती से ‘नौवां विकेट’ बता दिया। करोड़ों दर्शकों के सामने हुई इस गलती को फैंस ने तुरंत पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

इस कमेंट्री के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने कहा कि इतिहास के इतने बड़े पल पर ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी। कुछ लोगों ने इसे “क्रिकेट इतिहास के अहम क्षण में हुआ बड़ा ब्रेन फेड” बताया। रवि शास्त्री का नाम कमेंट्री की दुनिया में खास पहचान रखता है। 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में MS धोनी के छक्के पर उनकी लाइन “Dhoni finishes it off in style” आज भी याद की जाती है। लेकिन 15 साल बाद फाइनल के इसी तरह के निर्णायक पल में हुई गलती ने कई फैंस को निराश कर दिया। कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि अगर उस वक्त इयान बिशप या इयान स्मिथ जैसे कमेंटेटर होते, तो शायद इस ऐतिहासिक पल को और यादगार बना देते।

भारत की ऐतिहासिक जीत, पर कमेंटेटर रवि शास्त्री हो रहे ट्रोल… जानें क्यों
भारत की ऐतिहासिक जीत, पर कमेंटेटर रवि शास्त्री हो रहे ट्रोल… जानें क्यों

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

भारत के लिए यादगार जीत

हालांकि इस विवाद के बावजूद भारत के लिए यह रात ऐतिहासिक रही। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 का बड़ा स्कोर बनाया।

संजू सैमसन – 89 रन

अभिषेक शर्मा – 52 रन

ईशान किशन – तेज अर्धशतक

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की उम्मीदें तोड़ दीं। भारत ने मैच 96 रनों से जीतकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का इतिहास रच दिया।

इसे भी पढ़ें : दुनिया का पहला ‘लौंग का पेड़’! जिसने बदल दिया इतिहास…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...