Delhi : CM हेमंत सोरेन से आज झारखंड भवन, नई दिल्ली में विश्व बैंक के भारत प्रमुख ऑगस्टे तानो कौमे की अगुवाई में आये प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान विश्व बैंक ने राज्य की आर्थिक तरक्की और खास तौर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि झारखंड में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, उत्पादन, कृषि, शिक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने निवेश की नई संभावनाओं पर भी चर्चा की।विश्व बैंक की टीम ने भी भारत में चल रही परियोजनाओं के अनुभव साझा किये और झारखंड सरकार को योजनाओं की प्लानिंग और क्रियान्वयन में तकनीकी सहयोग देने की बात कही। बैठक में यह सहमति बनी कि जल्द ही रांची में एक संयुक्त कार्यशाला आयोजित की जायेगी, जिससे भविष्य में बेहतर और ठोस साझेदारी की दिशा तय की जा सके।








