झरिया (धनबाद) : झरिया के घनुवाडीह सीके साइडिंग में मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर काम ठप कर दिया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मजदूरों ने खूब हो-हंगामा किया। पुलिस के कानों तक जैसे ही साइडिंग में हंगामा की सूचना मिली। झरिया, घनुडीह ओपी, तिसरा थाना, अलकडीहा ओपी समेत कई थानों की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार भी पहुंचे और लोगों को समझाया। पहले तो लोग मानने को तैयार नहीं थे। समझाने के बाद लोग माने और वहां पहुंचे 12 गाडि़यों को अनलोड करने पर राजी हुए। मजदूरों के विरोध के कारण वहां काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। मजदूरों की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया।















