spot_img
spot_img
spot_img

पति का गजब का प्रस्‍ताव, माशूका मानी, प‍त्‍नी सोचने का समय मांगी, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आगरा : पति का प्रस्ताव सुन पत्नी और माशूका दोनों का माथा फिर गया। पति की जिद के आगे दोनों को झुकना पड़ा। वहीं काउंसलर ने पति को बहुत समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माना। उसने हफ्ते के सात दिनों का बंटवारा कर दिया। साफ साफ बोला तीन दिन बीवी और तीन दिन माशूका के साथ और एक दिन बिल्कुल फ्री रहूंगा, उस दिन अपनी मर्जी का मालिक। उस दिन सिर्फ मेरी मर्जी चलेगी। पत्नी, माशूका या मां किसी के साथ समय बिता सकता हूं। माशूका ने झट से यह प्रस्ताव कबूल कर लिया। वहीं पत्नी बोली सोचने के लिए सात दिन का समय चाहिए। यह अजीबो गरीब मामला आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में आया। वहीं काउंसलिंग के लिए आए अन्य सात जोड़ों ने फिर से साथ रहने की हामी भर दी। करीब 10 साल पहले सात फेरे लेने वाले पति-पत्नी में अक्सर तकरार होते रहता था। पत्नी रूठ कर मायके चली गयी। सुलह होने पर पुनः लौट आती थी। अचानक उसके पति की जिंदगी में दूसरी लड़की आयी। कुछ दिन सबकुछ ठीकठाक चला। अचानक इस लड़की ने इल्जाम लगाया कि ढाई साल लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद उसने अपनाने से इनकार कर दिया। उसे एक बच्चा भी है। इधर बीवी का इल्जाम था कि उसके पति अपने घरवालों की ही बात मानता है। न खर्चे के लिए पैसे देता है और न ही कभी बाहर खाना खिलाने ले जाता है। पुलिस से शिकायत के बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था। तीन काउंसिलिंग के बाद पति ने कहा बीवी की बात सुनूंगा और हफ्ते में एक बार बाहर खाना खिलाने ले जाऊंगा, इस पर बात बन गई और दोनों साथ रहने को राजी हो गए। मासूका के परामर्श केंद्र में चले जाने के कारण एक बार फिर पति-पत्‍नी और वो एक-दूसरे के सामने आये, तब पति का प्रस्‍ताव सुन हर कोई हक्‍का-बक्‍का रह गया। प्राइवेट जॉब करने वाले पति के पहले से 2 बच्‍चे हैं। पत्नी मारपीट और बच्‍चों का ध्‍यान नहीं रखने का भी इल्‍जाम लगायी। पति ने भरोसा दिया है कि बच्चों की छुट्टी होने के बाद घुमाने बाहर ले जाएगा। वहीं पत्‍नी के बाहर खिलाने की जिद पर बोला हफ्ते में एक बार बाहर खिलाने ले जाऊंगा। परामर्श केंद्र इस परिवार को जोड़ने की कोशिश में लगातार काउंसलिंग कर रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...