spot_img
spot_img
spot_img

Hazaribagh : 60 दिन में निपटेंगे महिला अपराध के केस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बोकारो जोन के सभी बड़े पुलिस अधिकारी एक मंच पर जुटे और अपराध पर लगाम कसने की रणनीति तैयार की गई। हजारीबाग(Hazaribagh) के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को हुई इस बैठक में हजारीबाग(Hazaribagh), धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, चतरा और कोडरमा के पुलिस कप्तान शामिल हुये। हर जिले की स्थिति की समीक्षा हुई। लंबित मामलों पर सख्त नाराजगी जताई गई। वहीं, तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिये गये।

60 दिन में महिला अपराध के केस खत्म करने का टारगेट

बैठक का सबसे बड़ा फैसला महिला अपराध से जुड़े सभी लंबित मामलों को लेकर किया गया। महिला संबंधित केस को 60 दिनों के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, नक्सल से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा कर जल्द निपटाने का आदेश दिया गया। जमानती और गैर-जमानती वारंट के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिये गये। कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया तेज करने पर जोर दिया गया। जिले में रोजाना एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया गया। अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की रणनीति बनाई गई। स्कूल-कॉलेज के पास एक्टिव ड्रग्स माफिया पर बड़ा एक्शन लेने को कहा गया। छोटे-छोटे दुकानों में ड्रग्स की छापेमारी का निर्देश दिये गये।

एक्शन मोड में रहे Hazaribagh

नशे के कारोबार में शामिल गिरोहों की पहचान कर कार्रवाई करने को कहा गया। जरूरत पड़ने पर CCA के तहत सख्त कदम उठाने का आदेश दिया गया। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने को कहा गया। अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई, सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कदम उठाने को कहा गया। अवैध खनन और संगठित अपराध पर जोरदार वार करने का आदेश दिया गया।अवैध खनन में लिप्त लोगों पर कार्रवाई एवं संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ CCA और NSA लगाने के निर्देश दिये गये।

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर भी सख्ती बरतने को कहा गया। साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिये विशेष रणनीति एवं तकनीकी स्तर पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिये गये।

इसे भी पढ़ें : ककरौला के जंगल में भट्टियां ध्वस्त, उपकरण तबाह…

इसे भी पढ़ें : निवेश की नई कहानी लिखने को तैयार झारखंड…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...