Ranchi : महिला दिवस के मौके पर रांची रेल मंडल ने महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया। यह ट्रेन रांची से लोहरदगा होते हुए टोरी तक गई। इस ट्रेन का परिचालन महिला कर्मचारियों ने किया। इस ट्रेन में तैनात टीटी, गार्ड, ड्राइवर से लेकर सुरक्षा के लिए आरपीएफ सभी महिला थीं। टिकट बुकिंग तक महिला रेल कर्मियों ने किया। इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला रेल कर्मियों की इस पूरी टीम का नेतृत्व सीनियर डीओएम श्रेया सिंह ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यदि ठान ले तो आज कोई ऐसा कार्य नहीं जो महिलाएं नहीं कर सकती। ट्रेन चला रही लोको पायलट दीपाली अमृत ने कहा कि आज महिलाएं समाज में 50 फीसदी हिस्सेदारी के साथ हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। आज यदि महिलाएं समाज में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं तो इसमें पुरुषों और समाज के अन्य वर्गों का भी बहुत बड़ा योगदान है। आज महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से सबल हैं। आज के आधुनिक युग में महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। रांची रेल मंडल के डीसीएम निशांत कुमार ने बताया कि आज पूरी ट्रेन महिलाओं को सौंप दी गई है। रांची से टोरी जाने वाले हजारों यात्रियों की सुरक्षा आज महिलाओं के जिम्मे है। उन्होंने कहा कि रांची रेल मंडल द्वारा की गयी इस पहल से यह संदेश दिया जा रहा है कि आज महिलाएं कोई भी काम करने में सक्षम हैं।
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन : CM चंपई
इसे भी पढ़ें :SC के इस फैसले का BJP ने किया स्वागत, क्या कुछ बोले प्रतुल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची-खूंटी रोड पर दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, NH जाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दागी युवक के पास से मिला उम्दा पिस्टल…
इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर रॉबिन मिंज की बाइक के उड़े परखच्चे…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन पहुंचे गढ़वा, 5 खास योजनाओं के काटे फीते…







