spot_img
spot_img
spot_img

पेट्रोल और रसोई गैस के दाम में वृद्धि का विरोध, महिला कांग्रेस ने सड़क पर लकड़ी के चूल्‍हे पर पकाई रोटी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : अल्‍बर्ट एक्का चौक पर पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम के विरोध में रविवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। झारखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि किसानों की, महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई या रोजगार की बात करें, सारे बिंदुओं पर केंद्र सरकार फेल हो चुकी है। अब नौबत आ गई है हमारे मान सम्मान की। हमारे बजट की। इस पर हम महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी। धरना-प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लकड़ी का चूल्हा जलाकर वहीं पर रोटी पकाई।

Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

गुंजन सिंह ने कहा 

आज गैस पर खाना बनाने के लिए सोचना पड़ता है कि क्या हम बनाए या ना बनाए। इससे अच्छा है कि हम लकड़ी और गोबर का यूज करेंगे। आज हम सड़क पर आ गए हैं। अब कहीं रोजगार की बात नहीं हो रही है। सिर्फ बात हो रही है अंबानी और अडानी को आगे बढ़ाने की। गुंजन सिंह ने कहा कि आप देख रहे हैं कि किसान भाईयों के साथ लगातार अत्याचार किया जा रहा था। उसके बाद महंगाई की मार। गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि हुई। पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए। महिलाएं कहीं काम कर रही हैं तो स्कूटी से जा रही थी। अब वो कैसे काम करने जाएंगी।

केंद्र सरकार ने कहा था कि उज्ज्वला गैस योजना महिलाओं को सम्मान देने के लिए दिया जा रहा है। आज यह प्रूफ हो गया कि ये एक झुनझुना बन गया है। हम सारे लोग मोदी जी को गैस सिलेंडर वापस करेंगे। साथ ही महिला कांग्रेस चूड़ी भी देने का काम करेगी। केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह वित्त व खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत और महंगाई में वृद्धि के खिलाफ राजभवन के समक्ष कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित किया था। वहां उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और केरल समेत पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में दो-तीन माह के लिए कमी आएगी। पूरे देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनाक्रोश का माहौल है। चुनाव के बाद फिर से कीमत में बढ़ोतरी होगी।

Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...

झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते...