spot_img

महिला की गला रेतकर हत्या, दो महीने पहले हुआ था तलाक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

साहिबगंज : तलाक हुए दो सिर्फ दो महीने हुए थे और गला रेतकर महिला को मार डाला गया। साहिबगंज जिले के उधवा में राधानगर थाना के प्राणपुर इलाके में यह निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान 24 वर्षीय रुकसाना बीबी के रूप में हुई है। रुकसाना को दो महीने पहले ही शौहर मकाउर शेख ने तलाक दिया था। महिला के दो बच्चे भी हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : जिस हथियार से नरेश का खून हुआ, वह 369 दिन बाद मिला बारी में गड़ा

पंचायत के जरिए तलाक हुआ था

बताया गया कि तलाक के बाद सामाजिक स्तर पर पंचायती हुई थी। उसमें हलाला के बाद फिर से महिला की शादी पूर्व पति से ही कराने की बात चल रही थी। धार्मिक मान्यता के अनुसार तीन महीने पूरे होने के बाद ही हलाला प्रक्रिया की जाती है। इस बीच देर रात चाकू से महिला की हत्या कर दी गई। आरोप लगाया गया है कि महिला के पूर्व पति ने ही रात करीब दो बजे महिला के घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है। महिला के साथ बिस्तर पर सोई मृतका की भाभी के पहले मुंह में गमछा लपेट दिया गया था, ताकि वह हल्ला नहीं कर सके। चाकू से मारने के बाद आरोपी खिड़की से निकल कर भागा।

इसे भी पढ़ें : Fire @Garhwa :  कपड़ा दुकान स्वाहा, 40 लाख की संपत्ति खाक

अस्पताल ले जाते निकला दम

हत्या के बारे में जब आसपास के लोगों से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि  घटना के बाद महिला कुछ देर तक होश में थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में उसने दम तोड़ दिया। जांच करने पहुंचे राधानगर थाना के प्रशिक्षु एसआई मुबीन अंसारी, एएसआई बिपिन कुमार सिंह घटनास्थल का गहन मुआयना किया।

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित