spot_img

जिस हथियार से नरेश का खून हुआ, वह 369 दिन बाद मिला बाड़ी में गड़ा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची, रूपम : एक साल पहले सिल्ली थाना क्षेत्र में नरेश कुमार का खून हुआ था। नरेश का अपहरण कर उसका कत्ल किया गया था। इस संबंध में सिल्ली थाने में भादवि की धारा 364/302/120 B/34 के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 137/19)  दर्ज की गयी थी। इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा करते हुए पुलिस ने कपिल महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब पुलिस कपिल से यह उगलवाने में नाकाम रही थी कि जिस हथियार से नरेश का खून किया गया था, वह कहां है और कहां से हासिल किया था। पुलिस फाइल में दर्ज कहानी के अनुसार बतौर पांच लाख फिरौती वसूलने के मकसद से नरेश का अपहरण किया गया और फिरौती नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर दी गयी। इस बात की पुष्टि रांची के ग्रामीण एसपी मो नौशाद ने की है।

इसे भी पढ़ें : 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर आलोक मारा गया

इधर गुजरे 369 दिन के बाद यानी 21 नवंबर 20 को पुलिस ने कपिल के पिता जगरनाथ महतो की बाड़ी (बगीचा) से हथियार खोज निकाला। यह वहीं गड़ा हुआ मिला। ग्रामीण एसपी मो नौशाद ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया कि इसी बरामद हथियार से सिल्ली में नरेश कुमार का कत्ल किया गया था। कपिल को यह हथियार और गोली अजय सिंह ने दिया था। अजय भी जेल में है।

अजय सिकिदरी थाना क्षेत्र के सोसो गांव के रहने वाले गंगाधर सिंह का बेटा है। कपिल अनगड़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथ टाटा गांव का रहने वाला है। नरेश की अगवा कर हत्या करने के जुर्म में कपिल को बीते अगस्त माह में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जेल जाने से पहले उसने यह हथियार अपने पिता जगरनाथ महतो को छुपा कर रखने के लिए दिया था। एसपी का दावा है कि मिली एक गुप्त सूचना पर यह हथियार बरामद किया गया। यह दोनाली देसी कट्टा है। एक गोली भी मिली। एक छोटे से प्लास्टिक के थैले में इसे जमीन में गाड़ कर छुपाया गया था।

इसे भी पढ़ें : बंद कमरे से आ रही थी बदबू, अंदर मिली युवक की लाश

इसे भी पढ़ें : Nalin Soren को राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित