GARHWA : अंध विश्वास के मकड़जाल में जकड़े एक परिवार के लोगों ने एक बुजुर्ग औरत को पीट-पीट कर बेरहमी से मार डाला। इल्जाम है कि डायन करार देकर इस महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। मारी गई महिला सोनिया कुंवर के बेटे गरीबा भुइयां ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि उसके गांव में ही रहनेवाले पांच भाईयों वाले एक परिवार में कोई न कोई बीमार रहता था। बीमारी से मुकि्त पाने के लिहाज से ये लोग एक ओझा के पास गये। तब ओझा ने उन्हें बताया कि सोनिया कुंवर के चलते तुमलोग परेशान हो। वह डायन है। उसने ही घर में कुछ कर दिया है। इस कारण एक भाई की पत्नी को बच्चा भी नहीं हो रहा। भाईयों को ओझा ने खूब भड़काया।
यह ओझा बेता गांव का रहनेवाला है। इसके बाद पांचों भाईयों ने उसकी मां को घर से खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद सोनिया को उसके घर से कुछ दूर एक कुएं के पास ले जाया गया। उसे लाठी डंटे से बेरहमी पीटना शुरू कर दिया। इस बीच जो कोई भी सोनिया को बचाने गया, उसे भी पीटा गया। सोनिया को तबतक पीटा गया, जबतक वह मर नहीं गई। यह लोमहर्षक कांड गढ़वा जिले के चिनियां थाना क्षेत्र के खुरी गांव में हुई। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। वहीं इस कांड में नामजद ठहराये गये संदेही गुनाहगारों को खोजा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : थाना के बाहर रोती मां को मिला उसका बेटा…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिटिया की शादी के लिए सरकार देगी 51 हजार, जानिए पूरा प्रोसेस






