महाराष्ट्र : उस्मानाबाद में एक विवाहिता ने फंदे से लटक अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें महिला ने एक पुलिसकर्मी पर बंदूक की नोंक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक, उस्मानाबाद के हनुमान चौक इलाके में एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें एक पुलिस हेड कांस्टेबल पर उसका रेप करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल हरिभाउ कोलेकर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीम महिला के आत्महत्या के मामले की जांच में जुटी है। वहीं आरोपी हेड कांस्टेबल से पूछताछ जारी है।
इसे भी पढ़ें : डिप्टी जेलर की मर्डर में शामिल दो अपराधियों की एनकाउंटर में मौत
इसे भी पढ़ें : 70 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की मासूम के साथ किया ये घिनौना काम














