कोहराम लाइव डेस्क : रविवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस में अचानक से एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला के परिजनों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वे क्या करें। किसी ने ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात TTI BGP एके चौरसिया और रवि कुमार को इसकी सूचना दी। दोनों उस बोगी में पहुंचे और जानकारी ली। फिर मेडिकल सहायता की मांग की। मगर इस दौरान महिला प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी। फिर दोनों TTI BGP ने बोगी में कुछ महिलाओं को बुलाकर महिला की सहायता करने को कहा। बोगी की महिलाओं के सहयोग से महिला ने ट्रेन की बोगी में ही एक बच्ची को जन्म दिया। ट्रेन का नाम विक्रमशिला था इसलिए परिजनों ने बच्ची का नाम शीला रख दिया।
जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 02368 जैसे ही DDU स्टेशन से खुली महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। परिजनों ने दोनों TTI को और बोगी की महिलाओं का आभार जताया। ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग दोनों रेलवेकर्मी की तारीफ कर रहे हैं
Read More :DGP के बाद डीसी अरवा राजकमल का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, मांग रहा पैसा
Read More :Olympic: एथलीटों को दिए जाएंगे 1,60,000 कंडोम, जारी किया 33 पन्नों का निर्देश








