spot_img
spot_img

DGP के बाद डीसी अरवा राजकमल का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, मांग रहा पैसा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : साइबर अपराधियों ने डीजीपी के बाद अब चाईबासा के पूर्व डीसी अरवा राजकमल का फेक फेसबुक अकाउंट बनाया। इस अकाउंट से अपराधी लोगों को रिक्‍वेस्‍ट भेजकर पैसा मांग मांग रहे थे। जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना मिली, तुरंत अकाउंट को बंद कराया और मामले की छानबीन में जुट गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज का रिप्‍लाई न दें। साइबर सेल में मामला दर्ज कराया गया है। तकनीकी टीम अनुसंधान में जुटी है।

Read More : वीडियो वायरल होते ही 5 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड, जानिये क्‍या है मामला

डीसी अरवा राजकमल का कुछ दिन पहले ही सरायकेला-खरसावां में तबादला हो गया है। बावजूद इसके डीसी पश्चिमी सिंहभूम के नाम से अकाउंट बनाकर लोगों से पैसा मांगा जा रहा था। तब लोगों को शक हुआ। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस-प्रशासन से की गई।

यहां याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही साइबर अपराधियों ने राज्‍य के डीजीपी नीरज सिन्‍हा का भी फेक अकाउंट बनाकर कई लोगों से पैसे की मांग की थी। मामले में पुलिस ने यूपी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी राज्‍य के कई अधिकारियों का फेक अकाउंट बनाकर ठगी की गई है।

Read More : सागर को जिस पिस्‍टल से मारी थी गोली, उसके साथ धराया आकाश, पुलिस ने कही ये बात…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...