रांची : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का सख्ती से पालन कराने में पुलिस-प्रशासन जुटा हुआ है। इसको लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला जा रहा है। बुधवार को राज्य में कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन को लेकर पुलिस ने 1159080 रुपये जुर्माना वसूला। राजधानी रांची की बात करें तो 102 स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। जिसमें 162 लोगों से 81000 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही दो लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया। वहीं एक को गिरफ्तार भी किया गया।
इसे भी पढ़ें : जब #Ranchi #SSP सुरेंद्र कुमार झा से एक हवलदार ने मांग दिया E-Pass
पूरे राज्य में 998 स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। जिसमें लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में 1252 लोगों से 867500 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं बिना मास्क के 4807 लोगों को पकड़ा गया, जिससे 291580 रुपये जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर राज्य में बुधवार को 1159080 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में पूरे राज्य में 22 लोगों पर मामला दर्ज किया गया। साथ ही 123 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
इसे भी पढ़ें : अब घबराने की नहीं जरूरत, सदर में खाली हैं इतने बेड
















