Kohramlive : IT कॉरिडोर की धड़कन पर बढ़ते जाम को लेकर CM सिद्धारमैया ने बीते 19 सितंबर को विप्रो के चेयरमैन अजीज प्रेमजी को पत्र लिखा। CM ने सुझाव दिया कि कंपनी अपने सरजापुर कैंपस से सीमित वाहनों की आवाजाही की अनुमति दे, जिससे बंगलूरू आउटर रिंग रोड (ORR) पर ट्रैफिक दबाव कम हो सके। CM का मानना था कि यह कदम यात्रियों के सफर को आसान बनायेगा और शहर को अधिक कुशल और रहने योग्य बनाने में मदद करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, पीक ऑवर्स में इस पहल से ORR पर जाम लगभग 30% तक कम हो सकता है। विप्रो के संस्थापक और चेयरमैन अजीज प्रेमजी ने CM के पत्र का जवाब देते हुये कहा कि उनका सरजापुर परिसर कंपनी की निजी संपत्ति है और इसे सार्वजनिक वाहनों के लिये खोलना कई कानूनी, प्रशासनिक और वैधानिक चुनौतियां खड़ी कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसर एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) है, जहां वैश्विक ग्राहकों को सेवायें दी जाती हैं। संविदात्मक शर्तों और कड़े सुरक्षा मानदंडों के कारण, सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही दीर्घकालिक समाधान के रूप में प्रभावी नहीं होगी। अजीज प्रेमजी ने कहा कि विप्रो शहर के ट्रैफिक जाम के स्थायी समाधान के लिये सरकार के साथ साझेदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सुझाव दिया कि वैज्ञानिक और व्यापक सर्वेक्षण के माध्यम से शहरी परिवहन प्रबंधन में सुधार किया जाये।
विप्रो के चेयरमैन ने CM के आग्रह को ठुकराया, जानें…
Date:

मंत्रिमंडल विस्तार में “मुख्यमंत्री” वाली कुर्सी पर रुके नीतीश… वीडियो वायरल
Patna : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार...
कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें
Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...
7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित
Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...
रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…
Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर...
बंगाल में ब’वाल, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की सरेराह ह’त्या… देखें वीडियो
Kohramlive : बंगाल की सियासत एक बार फिर खून...



