Kohramlive : ठंड के इस मौसम में रूखी और बेजान हो गई त्वचा (Winter skin care tips) को कुछ घरेलू ब्यूटी टिप्स को फॉलो कर इसे खूबसूरत और चमकदार बनाया जा सकता है। घर पर चावल से बना फेस पैक चेहरे में ताजगी ला सकता है।
ऐसे बनाये फेस पैक (Winter skin care tips)
दो चम्मच चावल का आटा
ग्लिसरीन एक चम्मच
गुलाब जल पांच चम्मच
शहद एक चम्मच
बनाने की विधि: सबसे पहले एक कटोरी में चावल का आटा ग्लिसरीन, गुलाब जल और शहद मिक्स कर फेस पैक बनाना होगा। इसके बाद इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा सूखने के लिए छोड़ देना होगा। 15 मिनट के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लेने पर फर्क दिखाई देने लगेगा। जानकारों का दावा है कि चावल में स्टार्च की मात्रा होती है, जो की स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइजर करती है। वहीं, दाग धब्बों की परेशानी से दूर करती है। चावल का आटा नेचुरल एक्सफोलिएट का काम करता है, जिसके इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स रिमूव होते हैं।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुये पूर्व PM, किसने दी मुखाग्नि… जानें
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर












