Kohramlive : किस्मत कब किस पर मेहरबान हो जाये, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। बरनाला में ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 50 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदने वाले शख्स ने 30 लाख रुपये का पहला इनाम जीत लिया, लेकिन अभी तक उस विजेता का कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार Rajshri Monthly Lottery के नतीजे 26 फरवरी को घोषित किये गये थे। इसमें बरनाला रेलवे स्टेशन के पास स्थित Jai Shankar Lottery Agent की दुकान से बिके टिकट ने ₹30 लाख का बंपर इनाम जीता है। विजेता का पता लगाने के लिये लॉटरी एजेंट जय शंकर खुद बाजारों में घूमकर लाउडस्पीकर से मुनादी करवा रहे हैं। लॉटरी स्टॉल को फूलों से सजाया गया है। दुकान के बाहर ढोल बजाकर विजेता को बुलाया जा रहा है। ताकि टिकट खरीदने वाला व्यक्ति सामने आकर अपना ईनाम ले सके। लॉटरी कंपनी के मैनेजर राज कुमार वर्मा के मुताबिक टिकट खरीदते समय विजेता ने अपना नाम या मोबाइल नंबर दर्ज नहीं कराया था। क्योंकि यह दुकान रेलवे स्टेशन के पास है, इसलिये अंदाजा लगाया जा रहा है कि विजेता कोई यात्री भी हो सकता है, जो टिकट खरीदकर ट्रेन से कहीं और चला गया हो। लॉटरी नियमों के अनुसार विजेता को एक महीने के भीतर ईनाम का दावा करना होगा। अगर मार्च के अंत तक विजेता सामने नहीं आता है, तो ₹30 लाख की पूरी राशि सरकार के खजाने में जमा हो जायेगी। वहीं, कंपनी की ओर से टिकट बेचने वाले एजेंट को 1 लाख रुपये का कमीशन चेक दिया गया है। जय शंकर पिछले 25 वर्षों से रेलवे स्टेशन के बाहर लॉटरी बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि विजेता जल्द सामने आये, ताकि उसे उसकी इनामी राशि मिल सके।
30 लाख रुपये का विजेता ‘लापता’, ₹50 के टिकट ने बनाया लखपति…
Date:

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…
Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...
बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...
अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…
Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...
झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…
Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...
UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…
Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...







