Chouparan(Krishna Paswan) : आस्था और भावनाओं का संगम उस वक्त दिखा, जब मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन करने हजारों लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप थी, कहीं शंखनाद, तो कहीं जयकारों से गूंजता आसमान, हर कोई अपनी मां को विदा करते वक्त मन ही मन एक खालीपन महसूस कर रहा था। सुबह से ही जुलूसों का सिलसिला शुरू हो गया। बच्चों की खिलखिलाहट, महिलाओं का मंगलगीत और पुरुषों की ऊंची आवाज में लगते जयकारे मिलकर एक ऐसा वातावरण बना रहे थे, मानो पूरा चौपारण भक्ति की नदी में बह रहा हो। जब प्रतिमाएं विसर्जन स्थल की ओर बढ़ीं, तो भक्तों की आंखें नम हो उठीं। विदाई के इस क्षण में हर चेहरे पर एक ही भावना थी, “मां, अगले वर्ष जल्दी आना।” पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। चौपारण के थानेदार के नेतृत्व में पुलिस बल चौकसी से तैनात रहा, जिससे विसर्जन शांतिपूर्ण और श्रद्धामय माहौल में सम्पन्न हुआ।
इसे भी पढ़े : झारखंड में BJP का अहम फैसला, आदित्य साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इसे भी पढ़े:झारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट
इसे भी पढ़े :झारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट
इसे भी पढ़े :नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान… जानें






