Ranchi (Bhavna Thakur): जैसी तैयारी थी ठीक वैसा ही आज कर दिया गया। लालपुर डिस्टलरी सब्जी बाजार को आज वेंडर मार्केट में शिफ्ट कर दिया गया। अभी केवल मांस-मछली के बाजार को शिफ्ट किया गया है। लौटरी के तहत 74 दुकानदारों को उनके नाम आज दुकानें आवंटित कर दी गई। वहीं पुराने मांस-मछली के बाजार को JCB चलाकर समतल कर दिया गया। ताकि दोबारा यहां फिर से बाजार नहीं लग सके। वहीं दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वेंडर मार्केट छोड़ सड़क किनारे दोबारा दुकानें लगाने पर कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी। रांची नगर निगम के नगर आयुक्त के आदेश पर आज इंफोर्समेंट की टीम ने यह कार्रवाई की है। उसके बाद योजना है कि सड़क किनारे साग-सब्जी बेचने वाले छोटे-बड़े दुकानदारों को भी वेंडर मार्केट में शिफ्ट कर दिया जायेगा। रांची के डिप्टी मेयर संजय विजयवर्गीय उर्फ पप्पू ने बताया कि करीब 3 करोड़ 29 लाख की लागत से यह वेंडर मार्केट बना है। इसे और बेहतरीन करने की दिशा में पुरजोर कोशिश की जायेगी।
इसे भी पढ़ें :जमीन के लफड़े में कल गई थी एक की जान, आज क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :खपरैल घर से मिले 10 लाख के ऐसे सामान, पुलिस भी दंग… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में मकई के खेत में इस हाल में मिले गजराज…देखे
इसे भी पढ़ें :ASP-SDPO सहित 7 पुलिसकर्मी नवाजे गये, कहां और क्यों… देखें
इसे भी पढ़ें :देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, जानें यहां















