Hazaribagh (Manoj Kumar Dabangg) : सिमरिया विस क्षेत्र स्थित सिमरिया प्रखंड की चोपे पंचायत स्थित ग्राम बड़गांव में भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी उत्थान समिति ने मंगलवार को बिरसा जयंती-सह-झारखण्ड स्थापना दिवस समारोह-2022 का भव्य आयोजन किया गया। इसमे बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और विशिष्ठ अतिथि सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। मनीष जायसवाल और किसुन कुमार दास सहित अन्य सभी अतिथियों का पारंपरिक आदिवासी रीति- रिवाज से सामूहिक आदिवासी नृत्य- संगीत के साथ स्वागत किया गया। सभी अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कुरीतियों के खिलाफ जारी रखना होगा उलगुलान
मनीष जायसवाल ने कहा कि आदिवासी समाज अपने मान-सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करता और न ही कभी करेगा। भगवान बिरसा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जो उलगुलान किया था, उसे जारी रखते हुए वर्तमान समाज में फैली अशिक्षा, अंधविश्वास, कन्याभ्रूण हत्या, भ्रष्टाचार, अत्याचार जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समाज को एकजुट होकर लड़ते रहना होगा, तभी भारत का सर्वांगीण विकास संभव है।
महाने नदी पर पुल निर्माण हो रहा लाभ
विधायक ने कहा, महाने नदी पर पुल सहित सड़क की बेहतर कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण हजारीबाग आने जाने के क्रम में अपहरण के बाद बलात्कार और हत्या का उजागर हुआ था। इसके पश्चात समाज लोगों द्वारा उठाई गई मांग के अनुरूप हमने प्रयास कर महाने नदी का पुल निर्माण कराया। इससे सिमरिया क्षेत्र के रतुरवा, मेराल और जोरी सहित कई गांव का सीधी कनेक्टिविटी कटकमसांडी हजारीबाग से हुई और आप इस क्षेत्र की बहू-बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हो गई हैं। क्षेत्र के लोगों को आवागमन और परिवहन में सुविधा हो इसलिए अपने विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड से जुड़े सलगांवा पंचायत और सिमरिया विस क्षेत्र के चोपे के बीच में महाने नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाई। आप सभी की मांग पर आने वाले वित्तीय वर्ष में कंडसार से चोपे पथ और लखनू से बड़गांव पथ और पुल की स्वीकृति का प्रयास रहेगा।
अपनी सनातन संस्कृति को बचाना जरूरी
विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ सरना धर्म को मानने वाले जनजातीय समाज के लोग बड़े ही भोले और सरल होते हैं। इसका फायदा समाज को विखंडित करने वाले कुछ विधर्मी लोग तरह- तरह के प्रलोभन और झांसे देकर उनके धर्म पर कुठाराघात करते हैं। जिस धर्म में हमारा जन्म हुआ है, उसी धर्म के साथ हमारी अंतिम सांस निकले, इसलिए इन विधर्मियों से बचते हुए अपने सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने की और अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम स्थल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा निर्माण के लिए विधायक मनीष जायसवाल ने 21 हज़ार रुपए का सहयोग करने का घोषणा भी किया।
सिमरिया विधायक किसुन दास ने कहा की सिमरिया विस क्षेत्र की एक बड़ी आबादी हजारीबाग शहर में बसती है, इसीलिए उम्मीद है की सदर विधायक मनीष जायसवाल का सहयोग सिमरिया वासियों की सहूलियत के लिए हर संभव मिलेगा। उन्होंने भी भगवान बिरसा मुंडा की जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यक्रम स्थल में धरती आबा की आदमकद प्रतिमा अपने निजी कोष से बनाने की घोषणा की।
सामाजिक पेंशन के लाभुकों को मिला प्रमाण पत्र
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के साथ विधायक मनीष जायसवाल ने नगाड़े पर खूब थाप लगाई और पारंपरिक नृत्य करतीं बहनों संग खूब थिरकते रहे। कार्यक्रम के दौरान ही सामाजिक पेंशन के कई लाभुकों को प्रमाण पत्र और जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। मौके पर चोपे पंचायत की मुखिया प्रिया कुमारी, पंसस अखिलेश्वर उपाध्याय, पंसस सिसिलिया, वनवासी कल्याण केन्द्र, चतरा के कृष्णा कुमार सिंह, सिकंदर प्रजापति, सुरेश पाठक, कटकमदाग भाजपा मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव, सुरेश साव, अनिल कुमार, कल्पना गोयल, कृष्णा अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, रोहित कुमार, सिद्धेश्वर सिंह, अंजू देवी, अशोक भारती, रामस्वरूप ओझा, महेंद्र बेक, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें :पहली बार किसी राष्ट्रपति का भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू में हुआ आगमन, क्या बोल गईं … देखें
इसे भी पढ़ें :हाथियों की गरज से खौफ में बीती सारी रात, देखें क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें :Jacqueline Fernandez को पटियाला हाईकोर्ट से मिली राहत
इसे भी पढ़ें :किरोन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास, Mumbai Indians के बैटिंग कोच नियुक्त
इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान से ड्रोन घुसपैठ, BSF के DG ने जताई चिंता








