spot_img

एक साथ मिलेगा दो महीने का राशन, आदेश जारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अब एक साथ दो महीने का राशन मिलेगा। अप्रैल में ही अप्रैल एवं मई माह का एक मुश्त राशन मिल जायेगा। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के कस्टम मिलिंग के बाद चांवल उपार्जन के लिए गोदामों में पर्याप्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने निर्णय लिया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सार्वभौम पीडीएस अंतर्गत सभी प्रचलित राशन कार्ड धारियों को माह अप्रैल एवं मई 2023 हेतु पात्रता अनुसार चावल का वितरण अप्रैल महीने में ही किया जाएगा। यह आदेश कोरबा कलेक्टर ने जारी दिया है।

साथ ही कलेक्टर ने एक मुश्त राशन का वितरण समय पर किए जाने के लिए ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों के उचित मूल्य दुकानों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अप्रैल में दुकानों में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा भण्डारित खाद्यान्नों का भौतिक सत्यापन निगरानी समिति के माध्यम से कराने और भण्डारित खाद्यान्न का किसी प्रकार से अफरा-तफरी एवं व्यपवर्तन न हो, यह भी सुनिश्चित करने को कहा है। दो माह का राशन एक मुश्त बांटने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। चावल को छोड़कर बाकी राशन का सामान जैसे नमक, शक्कर, केरोसिन एवं चना का वितरण माहवार पात्रता अनुसार ही किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : रांची में मारे गये इन लोगों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में Medical Protection Act को ग्रीन सिग्नल, मंत्री बन्ना गुप्ता क्या बोल गये… देखें

इसे भी पढ़ें : अतिक्रमणकारियों को नहीं बख्शेगी RMC, आज क्या किया.. देखें

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet में 40 एजेंडों पर मुहर, पुलिस इंसास और मोर्टार खरीदेगी, यहां जानें डिटेल्स

इसे भी पढ़ें : भारतीय सेना में भर्ती के लिए Online Registration की तारीख बढ़ी… देखें

इसे भी पढ़ें : दुमका में स्कूल की छत से गिरने से मासूम की मौत…

इसे भी पढ़ें : दूल्हे का ऐसा खौ*फनाक अंत नहीं देखा होगा…

इसे भी पढ़ें : रांची में एग्जाम देने जा रही फौजी की बेटी का क्या हुआ हाल, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...