Kohramlive : पत्नी ने जोगेंद्र को शराब पीने से मना किया। इस बात पर उसे इतना गुस्सा आ गया कि उसने आव देखा ना ताव पास में पड़ी छुरी से पत्नी मंतेश की नाक पर वार कर दिया। बोला कि अब तू मुझे सिखाएगी। उसकी नाक से तड़तड़ खून गिरने लगा। वह बुरी तरह जख्मी हो गई। खून से लथपथ हालत में मंतेश अपने मायके आ गई। वहां उसका इलाज कराया गया। जिसके बाद वह अपने दादा कलुआ के साथ कटघर थाने गई। वहां उसने अपने पति सहित ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। हैरान कर देने वाला यह मामला यूपी के मुरादाबाद से सामने आया है।
दरअसल, 12 जून, 2016 को ताजपुर माफी निवासी मंतेश की शादी, उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर निवासी राज मिस्त्री जोगेंद्र के साथ पूरे रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद मंतेश को दहेज के लिए सताने का दौर शुरू हो गया। इल्जाम है कि उसके पति के साथ सास संतोष, देवर राजकुमार दहेज में गाड़ी, टीवी, फ्रिज और कूलर मायके से लाने की डिमांड करते थे। इसके लिए उसे अक्सर टॉर्चर भी किया जाता है। हमेशा इस बात को लेकर उसकी पति के साथ कहासुनी भी होते रहती थी। पति हमेशा शराब के नशे में धुत रहता था। उस दिन भी वह शराब पीने जा रहा था। इस बात पर मंतेश ने उसे रोका। इसी से गुस्सा होकर पति ने उसकी नाक पर छुरी से वार कर दिया। घटना बीते 1 दिसंबर की है।
पत्नी की शिकायत पर कटघर के थानेदार मनीष सक्सेना ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद मंतेश को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने बताया कि नाक पर गहरा जख्म है। उसकी नाक पर आधा दर्जन टांके लगे हैं।
इसे भी पढ़ें : कर्ज में दबे पति ने क्या कर डाला पत्नी का हाल, क्या बोल गये SP… सुनें
इसे भी पढ़ें : मासूम बिटिया की चिट्ठी खोल गयी दरिंदे बाप की काली करतूत… देखें
इसे भी पढ़ें : नौसेना में पहली बार 341 महिलाएं नाविक बनेंगी, नेवी चीफ बोले- जल्द हर शाखाओं में होंगी महिलाएं
इसे भी पढ़ें : पिकअप में मवेशियों को ले जा रहा था ठूंसकर, देखें फिर क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : पति और बच्चे गये थे बाहर, उज्जवला को घर में ठोक डाला… देखें










