MP : कोरोना के प्रभाव की भयावहता डरावनी हो चली है। संक्रमण से पति की मौत हो जाए, तो पत्नी खुदकुशी कर ले, यह घटना कितनी दर्दनाक है। ऐसी घटना मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आई है। वहां राजेंद्र नगर के सेंचुरी पार्क में रहने वाली 34 साल की प्रोफेसर नेहा पंवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गौरतलब है कि उनके पति डिप्टी रेंजर पवन पंवार की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी।

Read More : स्कूल में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, छापेमारी करने गई पुलिस रह गई दंग
5 साल पहले हुई थी शादी
पांच साल पहले शादी करने वाले कपल की जिंदगी नई उड़ान भरने को तैयार थी, लेकिन एक अदृश्य दुश्मन ने पवन को अपनी चपेट में ले लिया और आखिरकार 15 दिनों तक चली जिंदगी और मौत की जंग के बीच पवन जिंदगी की जंग हार गया। इस बात का पता चलते ही उसे जान से भी ज्यादा चाहने वाली पत्नी नेहा ने खुद को फांसी लगा ली और अपनी जान दे दी।

Read More :सभी के सहयोग से जीतेंगे कोरोना से जंग, नहीं होगी दवाओं की किल्लत : हेमंत सोरेन
मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
राजेंद्र नगर थाना के एसएसआई कुंदन ने बताया कि पति की कोरोना से मौत हो जाने के बाद उसके दूर जाने से दुखी पत्नी नेहा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस खुदकुशी के मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Read More :पलामू में बाइक-बोलेरो की टक्कर में दो युवकों की मौत








