spot_img

सरकारी नौकरी लगी तो बदल गई बीवी, पति बोला, ‘पत्नी प्रेमी संग चली गई’…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : कभी घर में शादी की खुशियां थीं, फिर नौकरी की तैयारी का सपना और आखिरकार मेहनत के बाद सरकारी नौकरी की कामयाबी। परिवार को लगा था कि अब जिंदगी की राह आसान हो जायेगी। लेकिन कुछ ही समय बाद कहानी में ऐसा मोड़ आया कि पति थाने पहुंच गया और महिला की मां बेटी की तलाश की गुहार लेकर SP कार्यालय पहुंच गईं। यह मामला रोहतास के डालमियानगर का है, जहां एक महिला कॉन्स्टेबल के कथित तौर पर पति को छोड़कर दूसरे युवक के साथ चले जाने का मामला सामने आया है। महिला की पोस्टिंग बेगूसराय BSAP में बताई जा रही है। हालांकि, अभी महिला का पक्ष सामने नहीं आया है। इसलिए पति और परिवार की ओर से लगाये गये आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

26 जनवरी 2025 को हुई थी शादी

डालमियानगर निवासी अजय सिंह की शादी बीते साल 26 जनवरी को रोहतास के दरिहट थाना क्षेत्र की रहने वाली अर्चना से हुई थी। परिवार के मुताबिक, शादी पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद अर्चना ने नौकरी करने की इच्छा जताई। उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी करने की बात कही। पति अजय का दावा है कि उसने पत्नी के इस सपने में पूरा साथ दिया।

पति ने कराया कोचिंग में दाखिला

अजय के मुताबिक, उसने डालमियानगर के एक कोचिंग सेंटर में अर्चना का दाखिला कराया। खुद नगर परिषद में प्राइवेट नौकरी करते हुये पत्नी की पढ़ाई का खर्च उठाया। परीक्षा के लिये अर्चना को अलग-अलग जगहों पर लेकर जाने की बात भी पति ने कही। आखिर मेहनत रंग लाई और अर्चना ने परीक्षा पास कर ली। इसके बाद उन्हें ट्रेनिंग के लिये दरभंगा भेजा गया। घर में खुशी का माहौल था। सरकारी नौकरी मिली थी, परिवार को उम्मीद थी कि अब आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और पति-पत्नी मिलकर अपना भविष्य संवारेंगे। अर्चना की बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर नियुक्ति हुई और उनकी पोस्टिंग बेगूसराय BSAP में बताई जा रही है। लेकिन पति का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद धीरे-धीरे पत्नी के बर्त्ताव में बदलाव आने लगा। बातचीत कम हुई और दोनों के बीच दूरी बढ़ती चली गई। परिवार की ओर से यह भी बताया गया कि अर्चना दो बार गर्भवती हुई थीं, लेकिन दोनों बार गर्भपात हो गया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तनाव और बढ़ने का दावा किया गया है।

WhatsApp चैट से बढ़ा शक, फिर घर से चली गईं

मामले में नया मोड़ जुलाई में आया। अर्चना छुट्टी लेकर ससुराल आई थीं। इसी दौरान अजय ने उनके मोबाइल में विवेक नाम के युवक के साथ WhatsApp पर बातचीत देखी। अजय का कहना है कि चैट देखने के बाद उसे पत्नी और विवेक के बीच संबंध को लेकर शक हुआ। दोनों के बीच विवाद भी हुआ। इसके बाद अर्चना घर से चली गईं। पति का आरोप है कि वह विवेक कुमार के साथ गई हैं। इसी संबंध में अजय ने डालमियानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और रोहतास SP से भी कार्रवाई की मांग की है। बेटी के घर से चले जाने की जानकारी मिलने के बाद अर्चना की मां शकुंतला देवी भी रोहतास SP के पास पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुये अपनी बेटी का पता लगाने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। सबसे अहम बात यह है कि अर्चना और विवेक का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। इसलिये फिलहाल इस पूरे मामले में पति और परिवार की ओर से लगाये गये आरोपों को आरोप के तौर पर ही देखा जाना चाहिये।

इसे भी पढ़ें :

दिल्ली-काठमांडू बस सेवा अगले आदेश तक बंद…

Kohramlive : नेपाल में बाढ़ और बिगड़े हालात को...

रक्षाबंधन पर विराट कोहली की बहन का भावुक पोस्ट… देखें

Kohramlive : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रक्षाबंधन परिवार...

चीनी-प्याज के बाद अब 9 रुपये महंगा हुआ दूध…

Kohramlive : त्योहारों से पहले दूध की कीमत बढ़ने...

नेपाल में बाढ़ की मार, 150 रुपये तक महंगा हो गया ये सामान…

Kohramlive : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की मार...

राखी वही, मगर तोहफे का अंदाज बिल्कुल नया… देखें वीडियो

Ranchi : रक्षाबंधन आया तो बहनों की हाथों पर राखी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दिल्ली-काठमांडू बस सेवा अगले आदेश तक बंद…

Kohramlive : नेपाल में बाढ़ और बिगड़े हालात को...

रक्षाबंधन पर विराट कोहली की बहन का भावुक पोस्ट… देखें

Kohramlive : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रक्षाबंधन परिवार...

चीनी-प्याज के बाद अब 9 रुपये महंगा हुआ दूध…

Kohramlive : त्योहारों से पहले दूध की कीमत बढ़ने...

नेपाल में बाढ़ की मार, 150 रुपये तक महंगा हो गया ये सामान…

Kohramlive : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की मार...

राखी वही, मगर तोहफे का अंदाज बिल्कुल नया… देखें वीडियो

Ranchi : रक्षाबंधन आया तो बहनों की हाथों पर राखी...