Kohramlive : त्योहारों से पहले दूध की कीमत बढ़ने की खबर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने 1 सितंबर 2026 से तबेला दूध के दाम ₹9 प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद कीमत ₹93 से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर हो जायेगी। हालांकि यह बढ़ी कीमत 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी। संगठन ने इसके पीछे पशुओं की कीमत, चारा, दाना और उत्पादन लागत बढ़ने को वजह बताया है।
क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेगा दूध?
मुंबई में दूध महंगा होने के बाद बिहार और झारखंड के उपभोक्ताओं की नजर भी अब कीमतों पर है। लेकिन फिलहाल दोनों राज्यों में दूध के दाम बढ़ने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बिहार में सुधा और झारखंड में मेधा डेयरी जैसी स्थानीय डेयरी कंपनियां और सहकारी संस्थायें बड़ी आबादी तक दूध पहुंचाती हैं। इसलिए मुंबई में हुई बढ़ोतरी का बिहार-झारखंड की खुदरा कीमतों पर सीधा असर पड़ना जरूरी नहीं है।







